फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business Ideas: सरकार के सहयोग के साथ शुरू करें ये बिजनेस, हर महीने होगी लाखों की कमाई

Wed, 03 Aug 2022 01:01 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Business Ideas - फोटो : istock
Business Ideas: योजनाबद्ध ढंग से शुरू किए गए बिजनेस के सफल होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। हालांकि, बिजनेस को शुरू करने में आपको कई रिस्क का सामना करना पड़ता है। देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा है, जो आर्थिक रूप से स्वतंत्र जीवन जीने के लिए नए व्यापार को शुरू करने की योजना बना रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास बिजनेस आइडिया देने वाले हैं।

इस बिजनेस में आपको पापड़ बनाना होगा। इस व्यापार की सबसे खास बात यह है कि इसे आप अपने घर से ही शुरू कर सकते हैं। इसको शुरू करने में आपकी ज्यादा लागत भी नहीं आएगी। इसके अलावा सबसे बड़ी बात ये है कि इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको सरकार का सहयोग भी मिलेगा। देश में कई लोग इस व्यवसाय के जरिए खूब सारा पैसा कमा रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में -
विज्ञापन

2 of 5
Business Ideas - फोटो : istock
अगर आपके पास इस बिजनेस को शुरू करने के लिए पैसे नहीं है। ऐसे में आप प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत किसी भी बैंक में विजिट करके 4 लाख रुपये के लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आपको अपनी तरफ से इस बिजनेस में 2 लाख रुपये का निवेश करना है। 
विज्ञापन

3 of 5
Business Ideas - फोटो : iStock
इसके अलावा आपको इस बिजनेस को शुरू करने के लिए 250 वर्ग मीटर की जरूरत भी होगी। अगर आप 6 लाख रुपये का निवेश करके इसको शुरू करते हैं। ऐसे में आप आसानी से 30 हजार किलो की प्रोडक्शन कैपेसिटी को तैयार कर सकते हैं।

4 of 5
Business Ideas - फोटो : i stock
6 लाख रुपये के निवेश में आसानी से पैकेजिंग मशीन और दूसरे सभी जरूरी खर्चे शामिल हैं, जो इस बिजनेस को शुरू करने में आएंगे। इसके अलावा लेबर फोर्स का खर्चा भी इसी में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Business Ideas - फोटो : istock
पापड़ तैयार करने के बाद आपको इसे मार्केट में बेचना है। इसके अलावा आपको अपने पापड़ का एक ब्रांड नेम भी सोचना है और उसकी अच्छे से बाजार में मार्केटिंग करनी है। इसके अलावा आपको अपने पापड़ की गुणवत्ता भी अच्छी रखनी होगी। ऐसा करने पर आपकी सेल काफी बढ़ जाएगी। ऐसे में धीरे-धीरे आपकी अच्छी खासी कमाई होने लगेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें