फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business Idea: मानसून सीजन में शुरू करें ये सुपरहिट बिजनेस, 5 हजार रुपये निवेश करके कर सकते हैं बंपर कमाई

Mon, 27 Jun 2022 08:47 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Business Ideas - फोटो : Istock
Business Ideas: मानसून का सीजन दस्तक देने जा रहा है। अगर आप इस दौरान किसी नए व्यापार को शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो ये समय आपके लिए काफी खास हो सकता है। आज हम आपको एक शानदार बिजनेस आइडिया देने वाले हैं। इस व्यापार को शुरू करने में आपकी ज्यादा लागत नहीं आएगी। आप सिर्फ 5 हजार रुपये के निवेश से इसे शुरू कर सकते हैं। मानसून सीजन के दौरान बाजार में रेनकोट, छातों, वाटरप्रूफ स्कूल बैग और रबड़ के जूतों को लोग खूब खरीदते हैं। ऐसे में अगर आप छोटे स्तर पर भी इस बिजनेस की शुरुआत करते हैं, तो आप हर महीने शानदार कमाई कर सकते हैं। ये बिजनेस बरसात के सीजन में आपकी बंपर कमाई करा सकता है। देश में बड़े पैमाने पर लोग रेनकोट, छातों और वाटरप्रूफ बैग आदि को बनाकर हर महीने लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Business Ideas - फोटो : istock
अगर आप छोटे स्तर पर इस व्यवसाय की शुरुआत करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको महज 5 हजार रुपये का निवेश करना होगा। बरसात के सीजन में लोग रेनकोट, छातों, वाटरप्रूफ बैग, मॉस्किटो नेट आदि सामानों को खरीदना पसंद करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Business Ideas - फोटो : istock
आपको इन सामानों को थोक मार्केट से खरीदकर लोकल मार्केट में बेचना होगा। इस तरह आप इन्हें बेचकर अच्छा प्रॉफिट ऑफ मार्जिन कमा सकते हैं।

4 of 5
Business Ideas - फोटो : istock
इसके अलावा आप इन सामानों को मैन्युफैक्चर्स से खरीदकर भी लोकल मार्केट में बेच सकते हैं। ऐसा करने पर आपका प्रॉफिट ऑफ मार्जिन और भी ज्यादा होगा। वहीं अगर आपको सिलाई करनी आती है। ऐसे में आप थोक बाजार से सामानों को खरीदकर उनकी सिलाई करके बाजार में अच्छी कीमतों पर बेच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Business Ideas - फोटो : istock
अगर आप 20 से 25 फीसदी के प्रॉफिट ऑफ मार्जिन से इन सामानों को बेचते हैं, तो आप आसानी से इस बिजनेस के जरिए हर महीने 15 से लेकर 35 हजार रुपये की कमाई कर सकते हैं। वहीं अगर आप बड़े स्तर पर इस बिजनेस को शुरू करते हैं, तो इस व्यापार के जरिए आपकी हर महीने लाखों रुपये की कमाई हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें