फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मात्र 100 रुपये के निवेश से 21 साल में तैयार कर सकते हैं बड़ा फंड, यहां समझें इसका दिलचस्प गणित

Mon, 23 Nov 2026 08:08 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Rs 100 Monthly SIP Investment: अक्सर लोगों को लगता है कि सिर्फ बड़े रकम से ही निवेश किया जाता है, मगर आप 100 महीने का निवेश करके भी बड़ा फंड जमा कर सकते हैं।
  • लंबी अवधि की कंपाउंडिंग से छोटे निवेश पर भी अच्छा अतिरिक्त लाभ जुड़ने की संभावना रहती है।
विज्ञापन
1 of 5
21 साल में कितना निवेश? - फोटो : AdobeStock
कई लोग यह सोचकर निवेश करने से कतराते हैं कि बड़ा फंड बनाने के लिए मोटी रकम होना जरूरी है। हकीकत यह है कि नियमित आदत और लंबे समय तक निवेश बनाए रखने से छोटी राशि भी बड़ा असर दिखा सकती है। अगर आप हर महीने मात्र 100 रुपये म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं, तो 21 साल बाद एक लाख रुपये से अधिक का फंड तैयार हो सकता है।

सालाना 12 प्रतिशत अनुमानित रिटर्न मानकर चलें, तो कुल फंड करीब 1,04,301 रुपये तक पहुंच सकता है। इसमें आपकी जेब से कुल 25,200 रुपये ही जाएंगे, जबकि बाकी बड़ा हिस्सा कंपाउंडिंग की ताकत से बनेगा। आइए इस आसान गणित को समझते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
21 साल में कितना निवेश? - फोटो : AdobeStock
21 साल में कितना निवेश?
  • हर महीने 100 रुपये के हिसाब से एक साल में 1,200 रुपये जमा होते हैं।
  • इस तरह 21 साल में आपका कुल निवेश 25,200 रुपये ही होगा।
विज्ञापन

3 of 5
कंपाउंडिंग कैसे बढ़ाती पैसा? - फोटो : AdobeStock
कंपाउंडिंग कैसे बढ़ाती पैसा?
  • लंबी अवधि में आपके निवेश पर मिलने वाले रिटर्न पर भी रिटर्न जुड़ता जाता है।
  • इसी चक्रवृद्धि असर से 21 साल में करीब 79,101 रुपये का अतिरिक्त लाभ जुड़ सकता है।

4 of 5
क्या रिटर्न हमेशा तय? - फोटो : AdobeStock
क्या रिटर्न हमेशा तय?
  • म्यूचुअल फंड निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन होता है, इसलिए 12 प्रतिशत रिटर्न सिर्फ एक अनुमान है।
  • वास्तविक रिटर्न बाजार की चाल और फंड के प्रदर्शन पर निर्भर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शुरुआत करते समय क्या ध्यान? - फोटो : AdobeStock
शुरुआत करते समय इस बात का रखें खास ध्यान
  • छोटी राशि से शुरुआत करने के लिए अपना लक्ष्य, समय सीमा और जोखिम सहने की क्षमता समझें।
  • नियमितता बनाए रखें और किसी भी निवेश से पहले जरूरी जानकारी जरूर जांचें।

अस्वीकरण: म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। योजना से जुड़े सभी दस्तावेजों और जोखिमों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। इसमें निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें