फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSNL: 599 रुपये के रिचार्ज पर 84 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना मिलेगा 5 GB इंटरनेट डाटा

Fri, 03 Feb 2023 03:01 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
BSNL Recharge Plans - फोटो : BSNL
BSNL Recharge Plan: दैश में बड़े पैमाने पर लोग विभिन्न टेलीकॉम कंपनियों की सेवाओं का उपयोग करते हैं। हालांकि, बीते कुछ सालों में रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में एक बड़ी वृद्धि देखने को मिली है। इस कारण पहले की अपेक्षा इंटरनेट का उपयोग करना थोड़ा महंगा हो गया है। वहीं दूसरी टेलीकॉम कंपनियों की अपेक्षा बीएसएनएल अपने ग्राहकों को ज्यादा अच्छे और सस्ते रिचार्ज प्लान्स ऑफर कर रहा है। इन प्लान्स में ग्राहकों को बेहद सस्ते दामों पर ज्यादा मात्रा में इंटरनेट डाटा मिल रहा है। इसी कड़ी में आज हम आपको बीएसएनएल के एक बेहद ही शानदार रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। बीएसएनएल के इस प्लान को रिचार्ज कराने के बाद आपकी डेली डाटा लिमिट ओवर होने की समस्या खत्म हो जाएगी। इस प्लान में आपको भरपूर मात्रा में डेली डाटा लिमिट मिल रही है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
BSNL Recharge Plans - फोटो : istock
बीएसएनएल के इस शानदार रिचार्ज प्लान की कीमत 599 रुपये है। 599 रुपये के इस रिचार्ज प्लान में आपको कुल 84 दिनों की वैधता मिल रही है। ऐसे में इसको अपने स्मार्टफोन में रिचार्ज कराने के बाद लगभग 3 महीने तक किसी दूसरे प्लान को रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी। 

LIC Dhan Varsha Plan: शानदार है LIC की यह स्कीम, कम निवेश पर मिलता है 93 लाख रुपये का फायदा
विज्ञापन

3 of 5
BSNL Recharge Plans - फोटो : istock
बीएसएनएल के इस प्लान में आपको इंटरनेट उपयोग के लिए भरपूर मात्रा में डाटा लिमिट मिलती है। इसमें आपको रोजना इंटरनेट उपयोग के लिए 5 GB डेली डाटा लिमिट मिल रही है। 

4 of 5
BSNL Recharge Plans - फोटो : istock
इसके अलावा प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है। वहीं मैसेजिंग के लिए आपको रोजाना 100 SMS की सुविधा भी प्लान में मिल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
BSNL Recharge Plans - फोटो : istock
यही नहीं इस प्लान में आपको अनलिमिटेड फ्री डाटा भी मिलता है। इसका उपयोग आप रात 12 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक कर सकते हैं। अगर आप इंटरनेट उपयोग करने के लिए किसी बेहतर रिचार्ज प्लान की तलाश कर रहे हैं। इस स्थिति में आप इस प्लान को अपने स्मार्टफोन में रिचार्ज करा सकते हैं।

Airtel: अब डेली डाटा लिमिट ओवर होने की समस्या से मिलेगी आजादी, एयरटेल के ये प्लान्स हैं खास आपके लिए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें