Who can Buy bsnl satellite phone: सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने देश में एक क्रांतिकारी कदम उठाते हुए बिना मोबाइल नेटवर्क के भी सीधे सैटेलाइट से जुड़कर काम करने वाला एक बेहद खास फोन लॉन्च किया है। यह फोन उन सुदूर इलाकों, जंगलों, पहाड़ों या आपदा प्रभावित क्षेत्रों में भी पूरी तरह काम करेगा, जहां किसी भी कंपनी का सामान्य मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं होता है।
इस फोन के जरिए सीधे अंतरिक्ष में मौजूद सैटेलाइट्स की मदद से वॉयस कॉलिंग और मैसेजिंग की जा सकती है। आइए इस लेख में इस फोन से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब जानते हैं, जैसे क्या इसे आम आदमी भी खरीद सकता है, फोन की कीमत क्या है और कहां से खरीदा जा सकता है।