Boss Scam CyberDost I4C Warning: जालसाज लोगों को ठगने के कई नए-नए तरीके अपनाते रहते हैं। कभी डर का इस्तेमाल करके तो कभी अपनी मीठी-मीठी बातों में फंसाकर जालसाज लोगों को ठगने का काम करते हैं।
जैसे- आजकल जालसाजों ने बॉस-मैनेजर के नाम पर कंपनी में काम करने वाले लोगों से पैसे मांगने का तरीका अपनाया है। इसको लेकर होम मिनिस्ट्री के तहत काम करने वाले भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र यानी कि i4C ने अलर्ट भी जारी किया है। एक चलिए जानते हैं आखिर ये फ्रॉड क्या है और ये फ्रॉड होता कैसे है...