Keep Water Tank cool: भीषण गर्मी के दिनों में छतों पर रखी प्लास्टिक की टंकियां आग उगलने लगती हैं, जिससे नलों से आने वाला पानी खौलता हुआ महसूस होता है। दोपहर के समय इस गर्म पानी से नहाना या हाथ-मुंह धोना भी मुश्किल हो जाता है। दरअसल, सीधी धूप पड़ने से टंकी का तापमान तेजी से बढ़ता है और पानी गर्म हो जाता है।
अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आपको महंगे उपकरणों की जरूरत नहीं है। बस कुछ आसान और देसी जुगाड़ अपनाकर आप अपनी टंकी के पानी को प्राकृतिक रूप से ठंडा रख सकते हैं।