फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर बिना मैसेज भेजे ऐसे पता करें सामने वाले ने आपको ब्लॉक किया है या नहीं? जानें 3 आसान तरीके

Wed, 21 Oct 2026 03:10 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Know If Blocked on Whatsapp : अक्सर ऐसा होता है कि कुछ लोगों को यह संदेह होता है कि सामने वाले ने उन्हें व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर दिया है। ऐसे में केवल यह पुष्टि करने के लिए मैसेज भेजना थोड़ा असहज लग सकता है। आइए, इस लेख में विस्तार से समझते हैं कि बिना कोई मैसेज भेजे आप कैसे आसानी से यह जांच सकते हैं कि किसी ने आपको ब्लॉक किया है या नहीं।
विज्ञापन
1 of 5
व्हाट्सएप पर ब्लॉक चेक करने के तरीके - फोटो : AI
How to Know if Blocked on Whatsapp: आज के दौर में व्हाट्सएप ज्यादातर लोगों के रोजमर्रा की जिंदगी और बातचीत का सबसे मुख्य जरिया बन चुका है। मगर कई बार जब सामने वाले व्यक्ति का कोई जवाब आना बंद हो जाता है, तो मन में यह शंका पैदा होने लगती है कि कहीं उसने हमें ब्लॉक तो नहीं कर दिया है। ज्यादातर लोग इसकी पुष्टि करने के लिए बार-बार मैसेज भेजते हैं या कॉल करते हैं, जिससे उन्हें असहजता महसूस हो सकती है।

अच्छी बात यह है कि बिना कोई नया मैसेज भेजे या सामने वाले को भनक लगे बिना भी आप कुछ आसान संकेतों के जरिए इस बात का पता लगा सकते हैं। व्हाट्सएप के सुरक्षा और प्राइवेसी फीचर्स में ही ऐसे कई संकेत छिपे होते हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि आप इसे कैसे आसानी से जांच सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
WhatsApp - फोटो : Adobe stock
प्रोफाइल फोटो की स्थिति को ध्यान से देखें
  • व्हाट्सएप पर ब्लॉक होने का सबसे पहला और बड़ा संकेत प्रोफाइल फोटो से मिलता है। 
  • अगर किसी व्यक्ति ने आपको ब्लॉक कर दिया है, तो आपको उसकी प्रोफाइल पिक्चर दिखना अचानक बंद हो जाएगी या फिर लंबे समय तक उसमें कोई बदलाव नजर नहीं आएगा।
विज्ञापन

3 of 5
लास्ट सीन और ऑनलाइन स्टेटस चेक करें - फोटो : Whatapp
लास्ट सीन और ऑनलाइन स्टेटस चेक करें
  • जब कोई आपको ब्लॉक करता है, तो आप उस व्यक्ति का 'लास्ट सीन' यानी वह अंतिम बार कब सक्रिय था या 'ऑनलाइन' स्टेटस नहीं देख पाते हैं।
  • अगर अचानक यह जानकारी दिखना बंद हो जाए, तो यह ब्लॉक होने की ओर इशारा करता है।

4 of 5
whatsapp feature - फोटो : Adobe Stock
व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर देखें
  • ब्लॉक होने की पुष्टि करने का सबसे पक्का तरीका एक नया ग्रुप बनाना है। व्हाट्सएप पर एक नया ग्रुप बनाएं और उस संदिग्ध व्यक्ति का नंबर उसमें जोड़ने का प्रयास करें।
  • अगर एप में "Couldn't add" जैसा पॉप अप आता है, तो ज्यादा संभावना है कि सामने वाले ने आपको ब्लॉक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
व्हाट्सएप कॉल करके सिंगल टिक की स्थिति जांचें - फोटो : AI
व्हाट्सएप कॉल करके सिंगल टिक की स्थिति जांचें
  • इसके अलावा, जब आप इतनी चीजें चेक कर लेते हैं उसके बाद भी मन में दुविधा है कि सामने वाले ने ब्लॉक किया है या नहीं तो आप आप उस व्यक्ति को व्हाट्सएप कॉल करके या मैसेज करके चेक कर सकते हैं।
  • अगर कॉल केवल 'कॉलिंग' पर ही अटक जाती है और 'रिंगिंग' नहीं होती है तो हो सकता है सामने वाला आपके ब्लॉक किया हो। 
  • साथ ही मैसेज भेजने पर भी लंबे समय तत सिर्फ एक ही ग्रे टिक दिखाई देता है, तो इससे स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाती है कि सामने वाले ने आपको ब्लॉक किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें