फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले और नीले सोलर पैनल में क्या होता है अंतर? खरीदने से पहले जान लें ये काम की बात

Fri, 11 Sep 2026 11:24 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Black vs Blue Solar Panels: सोलर पैनल खरीदते समय उनका काला या नीला रंग देखकर कई लोग असमंजस में पड़ जाते हैं। ऐसे में दोनों सोलर पैनल के बीच अंतर समझना जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
क्यों काले और नीले रंग के होते हैं सोलर पैनल? - फोटो : Amar Ujala AI
Solar Panel: अगर ये कहा जाए कि सोलर पैनल आज के समय में घरों की बिजली जरूरत को कम करने का एक लोकप्रिय तरीका बन चुका है, तो शायद इसमें दो राय न हो? लेकिन बाजार में पैनल खरीदने जाएं तो एक चीज अक्सर ध्यान खींचती है और वो है सोलर पैनल के रंग।

दरअसल, कुछ सोलर पैनल गहरे काले रंग के दिखाई देते हैं, जबकि कुछ पैनल नीले रंग के नजर आते हैं। ऐसे में मन में सवाल उठना लाजमी है कि क्या सिर्फ रंग का अंतर है या दोनों की तकनीक भी अलग होती है या कुछ और? तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में सोलर पैनल के अलग-अलग रंग का मतलब जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
क्यों काले और नीले रंग के होते हैं सोलर पैनल? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : AI Generated
काले सोलर पैनल क्यों दिखते हैं?
  • आमतौर पर पूरी तरह काले दिखने वाले पैनल मोनोक्रिस्टलाइन सोलर सेल से जुड़े होते हैं
  • इनमें सिलिकॉन की एकल क्रिस्टल संरचना का इस्तेमाल किया जाता है
  • मोनोक्रिस्टलाइन सेल अपनी एक समान और गहरी सतह के कारण काले या बहुत गहरे रंग के दिखाई दे सकते हैं
विज्ञापन

3 of 5
क्यों काले और नीले रंग के होते हैं सोलर पैनल? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : AI Generated
  • इन पैनलों का लुक भी काफी साफ और प्रीमियम माना जाता है
  • इसी वजह से घरों की छत पर इन्हें लगाने वाले कई लोग इनके डिजाइन को भी प्राथमिकता देते हैं

4 of 5
क्यों काले और नीले रंग के होते हैं सोलर पैनल? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : AI Generated
नीले सोलर पैनल क्यों होते हैं?
  • नीले रंग के सोलर पैनल आमतौर पर पॉलीक्रिस्टलाइन तकनीक से जुड़े रहे हैं
  • इनमें सिलिकॉन के कई क्रिस्टल इस्तेमाल होते हैं
  • सेल की क्रिस्टल संरचना और सतह पर पड़ने वाली रोशनी के कारण इनका रंग अक्सर नीला दिखाई देता है
  • इनका नीला रंग सोलर सेल की संरचना से जुड़ा है, केवल किसी सामान्य पेंट की वजह से नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्यों काले और नीले रंग के होते हैं सोलर पैनल? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : AI Generated
क्या काला पैनल हमेशा ज्यादा बिजली बनाता है?
  • ये मान लेना सही नहीं है कि सिर्फ काला होने के कारण कोई पैनल ज्यादा बिजली पैदा करेगा
  • पैनल की क्षमता तय करने में उसकी सेल तकनीक के साथ-साथ मॉड्यूल की दक्षता, रेटेड पावर, तापमान और अन्य तकनीकी विशेषताएं भी महत्वपूर्ण होती हैं
  • इसलिए केवल रंग देखकर पैनल खरीदना सही तरीका नहीं है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें