HSRP Number Plate Rules And Fines: हमारे देश की सड़कों पर दोपहिया वाहनों की संख्या सबसे अधिक है, लेकिन एक छोटी सी चूक दुर्घटना का बड़ा कारण बन जाती है। इसी जोखिम को कम करने के लिए सरकार ने यातायात के बेहद सख्त नियम बनाए हैं। आज के इस हाई-टेक दौर में केवल चौराहों पर खड़े पुलिसकर्मी ही नहीं, बल्कि सड़कों पर लगे एआई आधारित आधुनिक कैमरे भी आपकी हर गतिविधि पर पैनी नजर रख रहे हैं।
ऐसे में नियमों की अनदेखी करना न सिर्फ आपकी सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि यह सीधे आपकी जेब पर भी भारी पड़ सकता है क्योंकि अब डिजिटल चालान से बचने का कोई रास्ता नहीं बचा है। अक्सर लोग उन छोटे-छोटे नियमों से अनजान होते हैं जिनकी वजह से उनके चालान कट जाते हैं।
इसलिए आइए इस लेख में उन कुछ प्रमुख नियमों के बारे में जानते हैं, जिनका पालन करके न सिर्फ आप खुद को सुरक्षित रख सकते हैं, बल्कि भारी-भरकम चालान से भी बच सकते हैं।