फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात काम की: बाइक को रखना चाहते हैं हमेशा नई जैसी? तो इन बातों का रखें खास ध्यान

Wed, 24 Apr 2024 05:48 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बाइक की देखरेख कैसे करें? - फोटो : istock
Bike Maintenance Tips: वैसे तो एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए दोपहिया से लेकर चार पहिया के अलावा भी कई अन्य तरह के वाहन मौजूद हैं। पर एक बड़ा तबका आज भी बाइक का शौकीन नजर आता है। बाइक के अपने कई फायदे भी हैं, जैसे- जाम से आसानी से निकल जाना, गंतव्य तक जल्दी पहुंच जाना, पतले रास्तों से आसानी से निकल जाना आदि। वहीं, अगर आप चाहते हैं कि आपकी बाइक नई जैसी रहे, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
बाइक की देखरेख कैसे करें? - फोटो : istock
इन बातों का रख सकते हैं ध्यान:-

नंबर 1


अगर आप चाहते हैं कि आपकी बाइक नई जैसी बनी रहे, तो इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी बाइक की तय समय पर सर्विस करवाते रहें। इसमें ध्यान दें कि इंजन ऑयल अच्छा वाला इस्तेमाल करें, ताकि इंजन को दिक्कत न हो।
विज्ञापन

3 of 5
बाइक की देखरेख कैसे करें? - फोटो : istock
नंबर 2
  • समय-समय पर टायर्स का हवा प्रेशर चेक करवाते रहें और कम होने पर भरवा लें। अगर बाइक के टायर्स में हवा नहीं होगी या कम होगी, तो इससे ये खराब हो सकते हैं। वहीं, टायर्स में हवा कम होने से माइलेज भी कम हो सकती है। इसलिए इनका ध्यान रखें।

4 of 5
बाइक की देखरेख कैसे करें? - फोटो : istock
नंबर 3
  • बाइक को सिर्फ बाहरी तौर पर नया रखना जरूरी नहीं है बल्कि, आपको अंदरूनी तौर पर भी इसका ध्यान रखना होता है। आप बाइक के एयर फिल्टर्स समय-समय पर चेक करवाते रहे या कहीं सफर पर जाने से पहले चेक करवा लें। एयर फिल्टर अगर गंदा है, तो इसका बुरा इसर इंजन पर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाइक की देखरेख कैसे करें? - फोटो : istock
नंबर 4
  • बाइक की क्लच प्लेट को भी नया रखना जरूरी हो जाता है। इसके लिए आधे क्लच को दबाकर बाइक चलाने से बचना चाहिए। वरना इससे क्लच या क्लच प्लेट तक खराब हो सकती है और फिर इसमें काफी खर्चा हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें