Bike Tips And Tricks: हम में से अधिकतर लोगों के पास अपनी निजी बाइक है। कहीं पर सफर करने के लिए बाइक काफी सुविधाजनक और समय की बचत करने वाला साधन है। इसकी मदद से आप लंबे ट्रैफिक जाम में भी आसानी से आगे निकल सकते हैं। कार या किसी दूसरी गाड़ी की तुलना में बाइक ईंधन की कम खपत करता है। इस कारण कई लोग कहीं पर आने जाने के लिए बाइक का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। हालांकि, बाइक इस्तेमाल करने के साथ साथ उसकी ठीक समय पर सर्विसिंग भी कराना काफी जरूरी है। अगर आप ठीक समय पर अपनी बाइक की सर्विसिंग नहीं कराते हैं तो आपकी बाइक में कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। हालांकि, कई बार देखने को मिलता है कि सर्विस सेंटर पर बाइक की सर्विसिंग करने के बहाने कई बार लोगों के साथ स्कैम किया जाता है।