फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Tips And Tricks: बाइक दे रही है यह संकेत, तो समझ जाइए आ गया है सर्विसिंग का समय

Mon, 29 Apr 2024 01:28 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Bike Tips And Tricks - फोटो : istock
Bike Tips And Tricks: मोटरसाइकिल आवागमन का सबसे सस्ता और सुलभ साधन है। दूरस्थ जगहें हों या फिर आसपास कहीं जाना हो बाइक दैनिक जीवन में अनिवार्य सी हो गई है। आज पूरे देश में बाइक सबसे ज्यादा प्रचलित भी है और आवाजाही का सबसे महत्वपूर्ण साधन भी है। हर व्यक्ति रोजाना अपनी बाइक का इस्तेमाल ऑफिस जाने से लेकर आसपास के छोटे-मोटे कामों के लिए करता है। रोजाना बाइक चलाते हुए कई बार हमारा ध्यान बाइक की सर्विस पर नहीं जाता है। एक किक में स्टार्ट ना होना, ज्यादा धुआं छोड़ना, आवाज में बदलाव और चलते-चलते रुक जाने जैसे कई संकेत बाइक देती है जिसका सीधा कनेक्शन सर्विस से होता है। बाइक की सर्विसिंग का एक निर्धारित समय होता है चाहे फिर वह बाइक कितनी एडवांस और अच्छ इंजन की क्यों न हो। आइए इस खबर में हम आपको बताते हैं कि आप कैसे जान सकते हैं कि आपकी बाइक को सर्विसिंग की जरूरत है।
विज्ञापन

2 of 5
Bike Tips And Tricks - फोटो : istock

माइलेज

अगर आपकी बाइक की माइलेज अचानक गिर गई है। ऐसे में यह एक बड़ा संकेत है कि बाइक की सर्विसिंग कराने का समय आ गया है। एयर फिल्टर, स्पार्क प्लग, इंजन, गलत टायर प्रेशर आदि कई चीजों में आने वाली दिक्कतों से बाइक की माइलेज कम हो जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
Bike Tips And Tricks - फोटो : istock

स्टार्ट होने पर वाइब्रेशन

अगर आपकी बाइक स्टार्ट होने पर वाइब्रेशन कर रही है। ऐसे में आपको अपनी बाइक की सर्विसिंग करा लेनी चाहिए। बाइक के इंजन या दूसरे पार्ट्स में जब किसी तरह की दिक्कत आती है तो इसकी वजह से बाइक वाइब्रेट करती है। 

4 of 5
Bike Tips And Tricks - फोटो : istock

चेन और गियर 

अगर बाइक चलाते समय चेन से आवाज आ रही है। इसके अलावा अगर गियर बदलने पर शोर होता है। ऐसे में समझ जाइए की बाइक को सर्विसिंग की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bike Tips And Tricks - फोटो : istock
अगर यह समस्या लंबे समय तक रहती है तो बाइक की चेन और स्प्रॉकेट में खराबी आ सकती है। अगर आप नियमित समय पर अपनी बाइक की सर्विसिंग कराते हैं। इस स्थिति में आपकी बाइक अच्छी माइलेज देगी और लंबे समय तक उसमें कोई बड़ी दिक्कत भी नहीं आएगी।  

LIC: एलआईसी की शानदार स्कीम, महज 45 रुपये की बचत करके इकट्ठा कर सकते हैं 25 लाख, जानिए डिटेल्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें