फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Skidding: बाइक चलाते समय किन 4 गलतियों के कारण हो सकते हैं स्लिप? तीसरे नंबर वाली गलती तो भूलकर न करें

Tue, 04 Aug 2026 01:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bike Ko Skid Hone Se Kaise Bachaye: अगर आप भी बाइक राइड करते हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि बाइक किन गलतियों के कारण स्लिप हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
बाइक किन गलतियों के कारण स्लिप हो सकती है? - फोटो : Amar Ujala AI
Bike Skidding Alert: लोग अपने-अपने बजट और अपनी-अपनी सुविधा के हिसाब से वाहन खरीदते हैं। कोई कार खरीदना पसंद करता है तो कोई बाइक। दरअसल, बाइक के लोग काफी दीवाने हैं जिसकी वजह से भी लोग बाइक खरीदते हैं।

पर क्या आप जानते हैं कि बाइक स्लिप क्यों हो जाती है? दरअसल, बरसात का मौसम हो या नॉर्मल मौसम हम कई बार जाने-अनजाने कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिनके कारण हमारी बाइक स्लिप हो जाती है और हमें चोट लग लग जाती है। इसलिए आपके लिए उन 4 गलतियों के बारे में जानना जरूरी हो जाता है जिसके कारण बाइक स्लिप हो सकती है। आप आगे बाइक स्लिप होने की वजह जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
बाइक किन गलतियों के कारण स्लिप हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
बाइक स्लिप होने से बचाने के लिए क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए?

नंबर 1
  • कई लोग चलती गाड़ी में क्लच दबा देते हैं
  • ऐसे में जब आप तेज स्पीड में क्लच दबाते हैं, तो इससे पहिए फ्री हो जाते हैं
  • फिर जब इसके बाद आप ब्रेक लगाते हैं, तो  टायर सड़क पर अपनी पकड़ खो बैठते हैं
  • इससे आपकी बाइक स्लिप हो सकती है, इसलिए ये गलती बिल्कुल न करें
विज्ञापन

3 of 5
बाइक किन गलतियों के कारण स्लिप हो सकती है? - फोटो : HeroMotocorp
नंबर 2
  • कई लोग गलत तरीके से ब्रेक लगाते हैं जिससे बाइक स्लिप हो जाती है
  • कई लोग सिर्फ आगे का या सिर्फ पीछे का ब्रेक लगाते हैं जिससे बाइक स्लिप होती है
  • पर इसकी जगह आपको आगे और पीछे दोनों ब्रेक को मिलाकर लगाना चाहिए जिससे गाड़ी एक ही जगह पर रूक जाती है और स्लिप नहीं होती

4 of 5
बाइक किन गलतियों के कारण स्लिप हो सकती है? - फोटो : AI
नंबर 3
  • बाइक स्लिप होने की वजह सिर्फ गलत तरीके से ब्रेक लगाना नहीं है
  • बल्कि, खराब टायर भी इसकी एक वजह हो सकते हैं
  • हम बाइक के टायर पर ध्यान नहीं देते लेकिन टायर घिस जाते हैं
  • ऐसे में जब ब्रेक लगाते हैं तो ये टायर स्लिप करते हैं, क्योंकि इनकी ग्रिप खत्म हो चुकी होती है
  • इसलिए टायर्स को मेकैनिक चेक करवाते रहें और जरूरत पड़ने पर बदल लें, वरना कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाइक किन गलतियों के कारण स्लिप हो सकती है? - फोटो : AI Generated
नंबर 4
  • वैसे तो आजकल बाइक को इस तरह से डिजाइन किया जाता है कि उन्हें मोड़ पर आप झुका सकते हैं
  • इसका ट्रेल और पहियों की गति ऐसा संतुलन बनाते हैं कि झुकने पर बाइक आसानी से मुड़ जाती है
  • बावजूद इसके आपको टर्न लेते समय बाइक को अधिक झुकाने से बचना चाहिए
  • खासतौर पर रेत या पानी जैसी चीजों पर, वरना आपकी बाइक स्लिप हो सकती है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें