बाइक को लंबे समय तक सुरक्षित और शानदार स्थिति में बनाए रखने के लिए समय पर उसकी सर्विसिंग करवाना बहुत जरूरी है। अक्सर लोग बाइक की छोटी-मोटी समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे बाद में बड़ा खर्च उठाना पड़ जाता है। सही समय पर सर्विसिंग कराने से न केवल बाइक का माइलेज बेहतर होता है, बल्कि सफर भी पूरी तरह सुरक्षित रहता है। आमतौर पर मैकेनिक बाइक सर्विस के नाम पर सिर्फ चेन टाइट करके, इंजन ऑयल बदल देते हैं।
इसलिए अगर आप भी अपनी बाइक की उम्र बढ़ाना चाहते हैं, तो यह जानना बेहद जरूरी है कि सर्विसिंग के दौरान किन-किन मुख्य हिस्सों और पार्ट्स की जांच करवाना सबसे ज्यादा जरूरी होता है।