Improve Motorcycle Mileage Tips: अपनी बाइक से प्यार करने वाले हर शख्स के मन में यह सवाल जरूर आता है कि आखिर कितने किलोमीटर चलने के बाद सर्विसिंग कराना सबसे सही रहता है। बता दें कि गर्मियों में बाइक के इंजन पर लोड बढ़ जाता है, जिससे समय पर सर्विसिंग कराना और भी जरूरी हो जाता है।
आमतौर पर नई बाइक की पहली सर्विस 500 से 750 किलोमीटर के बीच होती है, जबकि पुरानी बाइक के लिए एक्सपर्ट्स हर 2500 से 3000 किलोमीटर पर सर्विसिंग की सलाह देते हैं। सही समय पर कराई गई सर्विस न केवल आपकी बाइक की उम्र बढ़ाती है, बल्कि आपको 15% से 20% तक बेहतर माइलेज भी देती है। आइए इस लेख में बाइक सर्विसिंग का सही गणित समझते हैं।