Bike Theft Protection Hacks: आज के समय में दोपहिया वाहनों की बढ़ती मांग के साथ-साथ बाइक चोरी की घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं। अधिकांश बाइक सवार अपनी गाड़ी को कहीं भी पार्क करते समय केवल हैंडल लॉक लगाकर निश्चिंत हो जाते हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि हैंडल लॉक एक मजबूत और बुनियादी सुरक्षा लॉक होता है, लेकिन मास्टर चाबियों या जोरदार झटके से इसे तोड़े जाने के कई मामले सामने आते रहते हैं।
खासकर अगर आप अपनी बाइक किसी सुनसान, बिना सीसीटीवी वाली या असुरक्षित जगह पर खड़ी करते हैं, तो सिर्फ हैंडल लॉक के भरोसे रहना बड़ा जोखिम हो सकता है। आइए इस लेख आसान भाषा में समझते हैं कि अपनी बाइक को सुरक्षित रखने के लिए किन अतिरिक्त उपायों को अपनाना चाहिए।