फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार्ट नहीं हो रही बाइक? मैकेनिक के पास जाने से पहले खुद चेक कर लें ये तीन चीजें

Wed, 23 Sep 2026 03:18 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Motorcycle Engine Starting Problems: अक्सर ऐसा होता है कि कहीं बीच सड़क पर बाइक बंद हो जाती है, या फिर बाइक सुबह जब ऑफिस निकलना होता है तो बाइक स्टार्ट नहीं होती है। बहुत से लोग तुरंत परेशान होकर मैकेनिक के पास जाने लगते हैं, मगर आपको बता दें कि मैकेनिक के पास जाने से पहले आप खुद कुछ चीजें चेक कर सकते हैं, क्योंकि ज्यादातर मामलों में सामस्या काफी छोटी ही होती है।
विज्ञापन
1 of 5
बाइक स्टार्ट न होना - फोटो : AI
Bike Not Starting Troubleshooting: सुबह-सुबह ऑफिस या किसी जरूरी काम के लिए निकलते वक्त अगर बाइक स्टार्ट न हो, तो पूरा दिन खराब हो जाता है। कई बार ऐसा भी होता है कि बीच सड़क में बाइक बंद हो जाती है। ऐसी स्थिति में अक्सर लोग घबराकर तुरंत मैकेनिक को बुलाते हैं या धक्का लगाकर मैकेनिक के पास जाने लगते हैं। हालांकि, कई बार खराबी बहुत छोटी सी होती है जिसे आप खुद ही ठीक कर सकते हैं।

अक्सर छोटी-छोटी अनदेखी के कारण बाइक स्टार्ट होने में नखरे दिखाने लगती है। मैकेनिक के पास जाने और फिजूल पैसे खर्च करने से पहले आपको खुद कुछ बुनियादी चीजों की जांच जरूर कर लेनी चाहिए। आइए इस लेख में जानते हैं कि वे कौन से आसान टिप्स हैं जिनसे आपकी बाइक तुरंत स्टार्ट हो सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
सबसे पहले पेट्रोल और फ्यूल नॉब चेक करें - फोटो : AI Generated
सबसे पहले पेट्रोल और फ्यूल नॉब चेक करें
  • बाइक स्टार्ट न होने की सबसे आम वजह पेट्रोल का खत्म होना या रिजर्व में होना है। टैंक खोलकर पेट्रोल का लेवल जरूर देखें।
  • अगर ओडोमिटर में फ्यूल रेड लाइन के नीचे दिख रहा है तो फ्यूल नॉब से बाइक को रिजर्व में करें, इससे बाइक तुरंत स्टार्ट हो जाएगी।
  • अगर गाड़ी पहले से रिजर्व में है तो सबसे पहले बाइक में तेल भरवाएं उसके बाद ही बाइक स्टार्ट होगी।
  • इसके अलावा पुरानी बाइकों में लगे फ्यूल नॉब को चेक करें कि वह 'ऑन' या 'रिजर्व' पर सही से सेट है या नहीं। कई बार फ्यूल नॉब को सिर्फ बदलने से बाइक स्टार्ट हो जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
इंजन किल स्विच और साइड स्टैंड सेंसर - फोटो : Adobe Stock
इंजन किल स्विच और साइड स्टैंड सेंसर
  • आजकल की आधुनिक बाइकों में सुरक्षा के लिहाज से साइड स्टैंड सेंसर और इंजन किल स्विच दिया जाता है।
  • अगर आपकी बाइक का किल स्विच ऑफ है तो सेल्फ या किक काम नहीं करेगी।
  • वहीं साइड स्टैंड लगा होने पर भी कई गाड़ियां स्टार्ट नहीं होतीं। इसलिए स्टैंड हटाकर और स्विच ऑन करके ही गाड़ी स्टार्ट करने की कोशिश करें।

4 of 5
स्पार्क प्लग की जांच और सफाई - फोटो : AI
स्पार्क प्लग की जांच और सफाई
  • कई बार सब कुछ ठीक होने के बाद भी बाइक नहीं स्टार्ट नहीं हो पाती है। ऐसी स्थिति में स्पार्क प्लग चेक करना चाहिए।
  • बता दें कि स्पार्क प्लग में नमी आ जाने या कार्बन जम जाने की वजह से करंट सही से नहीं बनता। प्लग के कैप को निकालकर देखें कि कहीं वह ढीला तो नहीं है।
  • अगर प्लग पर काला कार्बन जमा है, तो उसे कपड़े या रेगमाल से साफ करके वापस लगा दें। इससे स्पार्क सही मिलने लगेगा और बाइक चालू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बैटरी की स्थिति और फ्यूज वायर देखें - फोटो : AI Generated
बैटरी की स्थिति और फ्यूज वायर देखें
  • चाबी ऑन करने पर मीटर की लाइट और हॉर्न चेक करें। अगर लाइट धीमी है या हॉर्न नहीं बज रहा, तो समझें बैटरी डिस्चार्ज है।
  • इसके अलावा बैटरी के टर्मिनल्स पर जंग या ढीले तार भी चेक कर लें।
  • ऐसी स्थिति में आप खुद भी पैर से किक मारकर बाइक स्टार्ट कर सकते हैं।
  • कई बार बाइक का मुख्य फ्यूज उड़ जाने के कारण भी करंट सप्लाई बंद हो जाती है, ऐसी स्थिति में आप मैकेनिक के पास जाकर उसे ठीक करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें