फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Mileage Tips: हर हफ्ते अपनी बाइक में करें यह छोटा सा काम, बढ़ सकती है माइलेज

Thu, 29 May 2025 01:59 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कई मामलों में ईंधन की खपत का बड़ा कारण इंजन नहीं बल्कि बाइक के टायर हो सकते हैं। बाइक के टायरों में अगर एयर प्रेशर ठीक नहीं है, तो राइडिंग स्मूद नहीं होती है। इसके अलावा आपकी जेब पर भी इसका बुरा असर पड़ता है।
विज्ञापन
1 of 5
Bike Maintenance Tips - फोटो : FREEPIK
हम में से अधिकतर लोग रोजाना कहीं पर आने जाने के लिए बाइक का इस्तेमाल करते हैं। बाइक सफर करने का काफी सुविधाजनक साधन है। इसकी मदद से हम कम समय में और सुविधाजनक ढंग से कहीं पर आ जा सकते हैं। हालांकि, कई बार देखने को मिलता है कि बाइक को चलाने पर ईंधन की काफी खपत होती है। कई मामलों में ईंधन की खपत का बड़ा कारण इंजन नहीं बल्कि बाइक के टायर हो सकते हैं। बाइक के टायरों में अगर एयर प्रेशर ठीक नहीं है, तो राइडिंग स्मूद नहीं होती है। इसके अलावा आपकी जेब पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो बाइक में अगर निर्धारित मानकों के आधार पर एयर प्रेशर होगा, तभी वह अच्छा माइलेज देगी। अगर बाइक के टायरों में हवा नहीं है, तो इससे इंजन पर ज्यादा दबाव पड़ता है, जिसकी वजह से ईंधन की काफी खपत होती है।
विज्ञापन

2 of 5
Bike Maintenance Tips - फोटो : Istock
आपको हर हफ्ते अपनी बाइक के टायरों की हवा की जांच करवाते रहनी चाहिए। अगर टायर में हवा कम है, तो आपको कंपनी द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर टायरों में हवा भरवानी चाहिए। कई लोग टायर में हवा भरवाने के बाद लंबे समय तक उसे चेक नहीं करते हैं। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि समय के साथ-साथ बाइक के टायरों में एयर प्रेशर कम हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
Bike Maintenance Tips - फोटो : FREEPIK
अगर आप हर हफ्ते अपनी बाइक के टायरों में एयर प्रेशर की नियमित जांच करवाते हैं, तो आपकी बाइक अच्छा माइलेज देगी। इसके अलावा आपका सफर सुरक्षित और स्मूद भी रहेगा। साथ ही बाइक की परफॉर्मेंस भी अच्छी होगी।

4 of 5
Bike Maintenance Tips - फोटो : Adobe Stock
कई लोग बाइक के टायरों में हवा तभी भरवाते हैं जब टायर कुछ फ्लैट लगने लगते हैं या गाड़ी का बैलेंस बिगड़ने लगता है। आपको इस तरह की गलती नहीं करनी चाहिए। हर हफ्ते अपनी बाइक के टायर का एयर प्रेशर जरूर चेक कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bike Maintenance Tips - फोटो : Adobe Stock
आपकी यह छोटी आदत बाइक का माइलेज बढ़ा सकती है। इसके अलावा यह करने से ब्रेकिंग पर कंट्रोल भी बेहतर होगा और टायर जल्दी घिसते भी नहीं हैं। इसके अलावा इंजन पर लोड भी कम पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें