Motorcycle Maintenance Tips Rain: मानसून के मौसम में भारी जलभराव वाली सड़कों से बाइक निकालना किसी आफत से कम नहीं होता है। पानी से भरी सड़कों पर चलते समय अक्सर बाइक के साइलेंसर या स्पार्क प्लग में पानी घुस जाता है, जिससे गाड़ी अचानक बीच रास्ते में बंद हो जाती है। ऐसी स्थिति में घबराकर बार-बार सेल्फ मारना या किक मारना आपकी बाइक के इंजन को हमेशा के लिए बर्बाद कर सकता है।
मैकेनिक के पास भागने से पहले कुछ आसान और जरूरी बातों को जानना बहुत जरूरी है। आइए इस लेख में समझते हैं कि ऐसी स्थिति में फंसने पर आपको तुरंत क्या करना चाहिए।