Motorcycle Maintenance Guide India: रोजाना दफ्तर या कॉलेज आते-जाते समय यदि आपकी बाइक रास्ते में बार-बार अपने आप बंद हो जाती है, तो यह किसी बड़े मानसिक तनाव से कम नहीं होता है। ट्रैफिक सिग्नल पर या सुनसान रास्ते पर अचानक इंजन का रुक जाना न सिर्फ आपको परेशान करता है, बल्कि पीछे आ रहे वाहनों के कारण दुर्घटना का खतरा भी बढ़ा देता है।
एक आम इंसान ऐसी समस्या आते ही तुरंत मैकेनिक के पास भागता है और कई बार छोटी सी कमी के लिए भी भारी-भरकम बिल चुकाना पड़ता है। हालांकि, थोड़ी सी बेसिक समझ रखकर आप इस परेशानी को खुद ही पहचान सकते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि बाइक बार-बार बंद क्यों होती है और इसे घर बैठे कैसे ठीक किया जा सकता है।