फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EMI पर ली है बाइक? जानें किश्त न चुका पाने पर बैंक क्या ले सकता है एक्शन

Sun, 11 Oct 2026 05:09 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bike Loan Repossession Process: हमारे देश की एक बड़ी आबादी लोन लेकर बाइक खरीदती है। ज्यादातर लोग अपनी ईएमआई समय पर चुका देते हैं, लेकिन कई बार कुछ लोगों के सामने ऐसी परिस्थितियां आ जाती हैं कि वे लोन चुकाने में असमर्थ हो जाते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं कि यदि कोई व्यक्ति बाइक की ईएमआई चुकाने में चूक जाता है, तो बैंक या फाइनेंस कंपनियां उस पर क्या कानूनी कार्रवाई करती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बाइक लोन ना चुकाने पर क्या होगा - फोटो : AI
Bike Loan EMI Default Rules : आजकल कई लोग अपनी पसंदीदा बाइक खरीदने के लिए बैंक या फाइनेंस कंपनी से लोन का सहारा लेते हैं। हर महीने समय पर किश्त चुकाने की एक जिम्मेदारी होती है, लेकिन कई बार अचानक नौकरी छूटने, बीमारी या किसी वित्तीय संकट के कारण समय पर ईएमआई भर पाना संभव नहीं हो पाता।

ऐसे में अगर आप लगातार किश्त नहीं भर पाते हैं, तो बैंक कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई शुरू कर देता है। कई लोगों को डर रहता है कि किश्त न देने पर बैंक तुरंत गाड़ी उठाकर ले जाएगा, जबकि ऐसा नहीं है। आइए इस लेख में आसान भाषा में समझते हैं कि लोन न चुका पाने पर बैंक क्या-क्या कदम उठा सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Bike Tips - फोटो : Adobestock
शुरुआती किश्त मिस होने पर रिमाइंडर और पेनाल्टी
  • अगर आपकी पहली या दूसरी ईएमआई छूट जाती है, तो बैंक इसे तुरंत गंभीर अपराध नहीं मानता।
  • बैंक आपको फोन, एसएमएस या ईमेल के जरिए पेमेंट याद दिलाने का मैसेज भेजता है।
  • इसके साथ ही, देर से भुगतान करने पर कुछ लेट फीस या पेनाल्टी चार्ज जोड़ दिया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
क्रेडिट स्कोर पर गंभीर असर - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
क्रेडिट स्कोर पर गंभीर असर
  • लगातार किश्तें न चुकाने का सबसे पहला और बड़ा नुकसान आपके क्रेडिट स्कोर पर पड़ता है।
  • अगर आपकी किश्त 30 दिन से अधिक पेंडिंग रहती है, तो बैंक इसकी रिपोर्ट सिबिल को भेज देता है।
  • इससे आपका क्रेडिट स्कोर खराब हो जाता है और भविष्य में नया लोन मिलना बेहद मुश्किल हो जाता है।

4 of 5
अकाउंट एनपीए होना और कानूनी नोटिस - फोटो : Freepik
अकाउंट एनपीए होना और कानूनी नोटिस
  • जब आपकी लगातार 3 किश्तें (90 दिन) बकाया हो जाती हैं, तो बैंक आपके लोन अकाउंट को एनपीए घोषित कर देता है।
  • इसके बाद बैंक आपको 60 दिनों का औपचारिक कानूनी नोटिस भेजता है, जिसमें बकाया राशि चुकाने या समझौते का आखिरी मौका दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गाड़ी की जब्ती और आपके अधिकार - फोटो : Adobe Stock
गाड़ी की जब्ती और आपके अधिकार
  • नोटिस की अवधि खत्म होने के बाद ही बैंक बाइक को सीज या जब्त करने की प्रक्रिया शुरू करता है।
  • भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार, रिकवरी एजेंट आपके साथ बदसलूकी या डरा-धमका नहीं सकते।
  • आप बैंक से बात करके लोन री-शेड्यूल या एकमुश्त समाधान का आग्रह भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें