फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Penalty Rules: बाइक का बीमा एक्सपायर होने पर कितने का चालान होता है? जानें इससे जुड़े जरूरी कानूनी नियम

Tue, 11 Aug 2026 06:40 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Motor Vehicles Act Penalty Rules: बाइक का बीमा एक्सपायर होने पर बहुत से लोग उसे जानबूझकर या अनजाने में रिन्यू नहीं कराते हैं। बता दें कि बाइक का बीमा न होने पर अगर कभी पुलिस पकड़ती है तो चालान कर सकती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बाइक बीमा एक्सपायर होने पर चालान - फोटो : AI
Bike Insurance Expiry Fine Guide: जब कोई व्यक्ति अपने वाहन से सड़क पर सफर करता है, तो गाड़ी के कागजात पूरे रखना उसकी कानूनी जिम्मेदारी होती है। बहुत से लोग अपनी बाइक का बीमा समय पर रिन्यू करवाना भूल जाते हैं या जानबूझकर टाल देते हैं, जिससे उन्हें बाद में बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। 

बता दें कि अगर आपकी बाइक का भी थर्ड-पार्टी बीमा एक्सपायर हो चुका है और आप ट्रैफिक पुलिस की पकड़ में आ जाते हैं, तो आपको भारी-भरकम जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि बाइक का बीमा न होने पर आपको कितना जुर्माना लग सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
पहली बार पकड़े जाने पर आर्थिक जुर्माना - फोटो : Adobe Stock
पहली बार पकड़े जाने पर आर्थिक जुर्माना
  • मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों के तहत, बिना वैध बीमा के बाइक चलाते पकड़े जाने पर पहली बार 2,000 रुपये तक का भारी चालान भरना पड़ सकता है। 
  • इसलिए अगर आपके बाइक का बीमा न हो तो जुर्माने से बचने के लिए समय पर अपना इंश्योरेंस रिन्यू जरूर करवाएं।
विज्ञापन

3 of 5
दूसरी बार या बार-बार गलती करने पर सजा - फोटो : Adobe Stock
दूसरी बार या बार-बार गलती करने पर सजा
  • पहली बार चालान भरने के बाद भी बीमा न कराने और दोबारा बिना इंश्योरेंस के पकड़े जाने पर जुर्माना बढ़कर 4,000 रुपये हो जाता है। 
  • साथ ही, इसके कारण कोर्ट के चक्कर भी काटने पड़ सकते हैं।

4 of 5
दुर्घटना की स्थिति में वित्तीय और कानूनी संकट - फोटो : Adobe Stock
दुर्घटना की स्थिति में वित्तीय और कानूनी संकट
  • बीमा एक्सपायर होने के बाद अगर आपकी बाइक से कोई दुर्घटना हो जाती है, तो किसी भी प्रकार का थर्ड-पार्टी क्लेम इंश्योरेंस कंपनी द्वारा नहीं दिया जाएगा।
  • ऐसे गंभीर मामलों में सारा वित्तीय खर्च और कानूनी जिम्मेदारी सीधे वाहन मालिक को ही उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑनलाइन इंश्योरेंस रिन्यू करने का आसान तरीका - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
ऑनलाइन इंश्योरेंस रिन्यू करने का आसान तरीका
  • इस तरह के भारी जुर्माने और कानूनी झंझटों से बचने के लिए समय रहते अपनी बाइक का थर्ड-पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव बीमा ऑनलाइन रिन्यू करवा लें।
  • यह डिजिटल प्रक्रिया आपको किसी भी बड़ी परेशानी से सुरक्षित रखती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें