फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Tips: 100, 110 या 125 कितने सीसी की बाइक आपके लिए है बेस्ट? यहां जानें

Sat, 25 Apr 2026 06:26 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bike Buying Tips India: जब भी लोग बाइक खरीदने की प्लानिंग करते हैं तो अक्सर ही वो इस सवाल में फंस जाते हैं कि वो कितने सीसी की गाड़ी खरीदना चाहते हैं। अगर आपके दिमाग में भी ये सवाल चल रहा है तो आपको ये लेख जरूर पढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
आपके लिए कौन सी बाइक है बेस्ट - फोटो : AI
100cc vs 125cc Bike Ya Scooty: नई बाइक खरीदते समय अक्सर लोग इस बात को लेकर उलझन में रहते हैं कि उन्हें कितने सीसी का इंजन चुनना चाहिए। आमतौर पर भारतीय बाजार में 100cc, 110cc और 125cc की बाइक्स सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं क्योंकि ये आम लोगों के बजट में फिट बैठती हैं और माइलेज भी शानदार देती हैं। मगर आपके लिए कौन सी सबसे अच्छी बाइक होगी ये आपकी जरूरतों पर डिपेंड करता है।

असल में इंजन की क्षमता न सिर्फ बाइक की ताकत तय करती है, बल्कि यह आपके पेट्रोल के खर्च और राइडिंग अनुभव पर भी बड़ा असर डालती है। ऐसे में हम आपको 100cc, 110cc और 125cc की खासियत बताने जा रहे हैं। इस खासियत के आधार पर आप अपनी पसंद की गाड़ी चुन सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
100cc बाइक - फोटो : Adobestock
100cc बाइक: माइलेज के शौकीनों के लिए
  • हर व्यक्ति की अपनी जरूरतें अलग होती हैं, जैसे कुछ लोगों को सिर्फ ऑफिस जाने के लिए बाइक चलाना होता है, कुछ को बाइक से ही लंबी दूरी की यात्रा करना पसंद है।
  • कुछ लोगों की प्राथमिकता पेट्रोल बचाना होता है, ऐसे में आपके लिए 100cc की बाइक बेस्ट है। ये 65-75 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती हैं।
  • इनका मेंटेनेंस खर्च भी बहुत कम होता है और ये बाजार में सबसे कम कीमत पर उपलब्ध होती हैं।
  • अच्छी बात यह है कि भीड़भाड़ वाले ट्रैफिक में चलाने के लिए ये बहुत हल्की और आसान होती हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
110cc बाइक - फोटो : AdobeStock
110cc बाइक: पावर और बचत का संतुलन
  • 100cc के मुकाबले 125cc इंजन थोड़ा अधिक वजन सह सकता है और चढ़ाई पर बेहतर प्रदर्शन करता है।
  • इन बाइक्स में इंजन वाइब्रेशन कम होता है, जिससे थोड़ी तेज रफ्तार पर भी गाड़ी स्थिर रहती है।
  • यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है जिन्हें माइलेज के साथ थोड़ी बेहतर पिकअप और कंफर्ट भी चाहिए होता है।

4 of 5
125cc बाइक - फोटो : FREEPIK
125cc बाइक: फीचर्स और परफॉरमेंस
  • अगर आप हाईवे पर चलते हैं या दो लोगों के साथ लंबी दूरी तय करते हैं, तो 125cc का इंजन आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है।
  • इस श्रेणी में आपको डिस्क ब्रेक, डिजिटल मीटर और चौड़े टायर जैसे आधुनिक फीचर्स आसानी से मिल जाते हैं।
  • ये बाइक्स देखने में 100cc की तुलना में अधिक स्पोर्टी और मस्कुलर नजर आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bike Care Tips - फोटो : FREEPIK
आपके लिए कौन सी है सही?
  • अगर आप रोजाना 10-15 किमी शहर के ट्रैफिक में चलते हैं, तो 100cc या 110cc चुनना ही बेहतर रहेगा।
  • अगर आपका सफर रोजाना 40-50 किमी से ज्यादा है, तो 125cc बाइक आपके शरीर को कम थकान देगी।
  • ध्यान रखें, सीसी जितना बढ़ेगा, माइलेज उतना ही कम होगा, इसलिए अपने बजट के हिसाब से फैसला लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें