फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Air Filter: क्या काम करता है बाइक में लगने वाला एयर फिल्टर, जान लें कितने दिनों में बदलना है जरूरी

Mon, 23 Mar 2026 08:13 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Importance Of Clean Air Filter In Engine: बाइक के इंजन तक साफ हवा पहुंचाने के लिए एयर फिल्टर की जरूरत होती है। बहुत से लोग इसे समय-समय पर नहीं बदलवाते हैं। इसलिए आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बाइक में एयर फिल्टर - फोटो : Adobe Stock
When to Change Bike Air Filter: बाइक के इंजन को सुचारू रूप से चलाने के लिए पेट्रोल के साथ-साथ साफ हवा की भी उतनी ही जरूरत होती है। बाइक में लगा एयर फिल्टर बाहर की हवा से धूल, मिट्टी और बारीक कणों को छानकर इंजन के भीतर सिर्फ साफ हवा पहुंचाने का काम करता है। अगर एयर फिल्टर जाम हो जाए, तो इंजन को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती, जिससे फ्यूल का कंबशन ठीक से नहीं हो पाता है।

आज की आधुनिक 'फ्यूल इंजेक्शन' तकनीक वाली बाइक्स में एयर फिल्टर की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है क्योंकि थोड़ा सा भी कचरा सेंसर को खराब कर सकता है। एक साफ एयर फिल्टर न केवल बाइक का माइलेज बढ़ाता है, बल्कि इंजन की उम्र को भी कई साल तक सुरक्षित रखता है।
विज्ञापन

2 of 5
बाइक फिल्टर - फोटो : Adobe Stock
एयर फिल्टर खराब होने के मुख्य लक्षण और नुकसान
  • जब एयर फिल्टर गंदा हो जाता है, तो बाइक का माइलेज अचानक गिर जाता है और पिक-अप में कमी महसूस होने लगती है।
  • ऐसी स्थिति में जब बाइक आप अधिक एसेलेरेट करेंगे तो इंजन से असामान्य आवाजें आना या साइलेंसर से काला धुआं निकलने लगता है। 
  • यह इस बात का संकेत है कि फिल्टर पूरी तरह चोक हो चुका है। ऐसे इसे समय पर नहीं बदला गया, तो यह स्पार्क प्लग को भी खराब कर सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
बाइक का एयर फिल्टर - फोटो : Adobe Stock
कितने किलोमीटर के बाद बदलना है जरूरी?
 
  • आमतौर पर विशेषज्ञों का मानना है कि हर 10,000 से 15,000 किलोमीटर पर एयर फिल्टर बदल देना चाहिए।
  • हालांकि अगर आप धूल भरे रास्तों, निर्माण क्षेत्रों या अधिक प्रदूषण वाले शहरों में गाड़ी चलाते हैं, तो इसे 5,000 किलोमीटर पर ही चेक करवाना और बदलना बेहतर होता है।
  • सर्विस मैनुअल के अनुसार, फोम वाले फिल्टर को साफ किया जा सकता है, लेकिन पेपर फिल्टर को हमेशा नया डालना ही इंजन की सुरक्षा के लिए सबसे अच्छा रहता है।

4 of 5
बाइक फिल्टर - फोटो : Adobe Stock
क्या है सही तरीका?
  • आजकल अधिकांश बाइक्स में 'डिस्पोजेबल' पेपर फिल्टर आते हैं जिन्हें साफ करने के बजाय बदलना ही उचित है।
  • कुछ पुरानी बाइक्स में फोम फिल्टर होते हैं जिन्हें मिट्टी के तेल या साबुन के पानी से धोकर और तेल लगाकर दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • ध्यान रहे कि गंदे फिल्टर को सिर्फ झाड़ने या हवा मारने से उसके सूक्ष्म छेद पूरी तरह साफ नहीं होते। खराब फिल्टर का सीधा असर आपकी जेब पर पेट्रोल के बढ़े हुए खर्च के रूप में पड़ता है, इसलिए इसे बदलने में ही समझदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाइक फिल्टर - फोटो : Adobe Stock
कम खर्च में इंजन की लंबी उम्र
  • एयर फिल्टर बाइक का एक बहुत ही सस्ता हिस्सा है, लेकिन इसकी अनदेखी इंजन के भारी खर्च का कारण बन सकती है।
  • आज के समय में बेहतर माइलेज और स्मूथ राइडिंग के लिए अपनी हर सर्विसिंग के दौरान मैकेनिक से फिल्टर की जांच जरूर करवाएं।
  • एक साफ एयर फिल्टर न सिर्फ आपके सफर को आरामदायक बनाता है, बल्कि पर्यावरण में भी कम प्रदूषण फैलाता है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें