फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Gas Cylinder: क्या है 10 किलो वाला LPG सिलिंडर? जानें कैसे करें बुक-क्या है कीमत और किसे मिलेगा किसे नहीं

Mon, 03 Aug 2026 01:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bharat Gas 10 Kg LPG Cylinder: आप भी अगर छोटा गैस सिलिंडर लेना चाहते हैं तो आपके लिए भारत गैस 10 किलो का गैस सिलिंडर लेकर आया है।
विज्ञापन
1 of 5
10 किलो वाले गैस सिलिंडर की बुकिंग कैसे करें? - फोटो : Amar Ujala AI
Bharatgas Lite ZIP: जब से मिडिल ईस्ट में तनाव शुरू हुआ उसके बाद से एलपीजी गैस सिलिंडर काफी चर्चा में रहा, क्योंकि लगभग सभी देशों में एलपीजी गैस सिलिंडर की सप्लाई पर असर देखा गया। 

वहीं, अब ग्राहकों को राहत देते हुए भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने 10 किलोग्रा का फाइबर कंपोजिट एलपीजी सिलिंडर पेश किया है। इस सिलिंडर का नाम Bharatgas Lite ZIP है। चलिए जानते हैं इस सिलिंडर की कीमत कितनी है और आप इसे कैसे ले सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
10 किलो वाले गैस सिलिंडर की बुकिंग कैसे करें? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
कैसे ले सकते हैं 10 किलो वाला गैस सिलिंडर?
  • इसके लिए आपको कनेक्शन लेना होगा जिसे कंपनी की तरफ से फ्री-ट्रेड LPG कैटेगरी में पेश किया गया है
  • आप इसे सरल ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया के तहत तुरंत गैस कनेक्शन ले सकते हैं
  • दावा ये भी है कि बुक करने के लगभग 4 घंटे के भीतर सिलिंडर की डिलीवरी हो जाएगी
विज्ञापन

3 of 5
10 किलो वाले गैस सिलिंडर की बुकिंग कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock
कितने रुपये में मिलेगा 10 किलो वाला गैस सिलिंडर?
  • इस 10 किलो वाले Bharatgas Lite ZIP की शुरुआती कीमत 4812 रुपये है
  • हालांकि, ये सिर्फ गैस सिलिंडर की कीमत नहीं है, क्योंकि इसमें गैस कनेक्शन शुल्क, सिलिंडर और उसमें भरी गैस की लागत शामिल है

4 of 5
10 किलो वाले गैस सिलिंडर की बुकिंग कैसे करें? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
10 किलो वाले सिलिंडर की सुविधा कहां मिलेगी?
  • अगर आपको भी इस 10 किलो वाले गैस सिलिंडर को लेना है, तो थोड़ा सा इंतजार शायद करना पड़ सकता है क्योंकि फिलहाल इस नए सिलेंडर की शुरुआत कर्नाटक के मैंगलुरु से की गई है
  • शुरुआत में कंपनी इसे 29 अन्य शहरों में भी उपलब्ध कराने की तैयारी कर रही है
  • 15 अगस्त तक इस सुविधा को 70 से अधिक शहरों में पहुंचाने का लक्ष्य है और फिर इसे हर छोटे-बड़े शहर में उपलब्ध करवाया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
10 किलो वाले गैस सिलिंडर की बुकिंग कैसे करें? - फोटो : PTI
Bharatgas Lite ZIP के बारे में कुछ खास बातें जान लें:-
  • इस सिलिंडर में 1 किलो गैस होगी और इसमें जंग लगने की दिक्कत नहीं होगी
  • ये 10 किलो वाला गैस सिलिंडर फाइबर कंपोजिट तकनीक से बना है और ये हल्का LPG सिलिंडर है
  • सिलिंडर पारदर्शी है यानी बाहर से अंदर दिखता है जिससे आप बची हुई गैस देख पाएंगे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें