फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: रात या दिन, गाड़ी में सीएनजी गैस भरवाने का सही वक्त आखिर क्या है? चलिए जानते हैं

Thu, 01 Oct 2026 09:59 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपके पास भी सीएनजी गाड़ी है, तो आपके मन में भी ये सवाल आता होगा कि रात को सीएनजी भरवना सही रहेगा और दिन के समय? लोग इस बात को लेकर काफी कंफ्यूजन में रहते हैं। पर आप यहां अपनी उलझन दूर कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
गाड़ी में सीएनजी कब भरवानी चाहिए? - फोटो : Amar Ujala AI
पेट्रोल-डीजल की तरह ही बड़ी संख्या में लोग कार में सीएनजी का इस्तेमाल करते हैं। सीएनजी पेट्रोल और डीजल की तुलना में किफायती ईंधन माना जाता है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल रहता है कि कार में सीएनजी दिन में भरवानी चाहिए या रात में?

दरअसल, सीएनजी एक गैस है और इसका तापमान बढ़ने पर फैलाव होता है। वहीं, तापमान कम होने पर गैस का आयतन कम हो जाता है। इसी वजह से सीएनजी भरवाने के समय को लेकर यह चर्चा होती है कि सुबह या रात में गैस भरवाने पर ज्यादा मात्रा मिल सकती है। तो चलिए इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
गाड़ी में सीएनजी कब भरवानी चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
तापमान का सीएनजी पर क्या असर होता है?
  • सीएनजी को वाहनों में दबाव के साथ स्टोर किया जाता है
  • गैस का तापमान और दबाव एक-दूसरे से जुड़े होते हैं
  • गर्मी बढ़ने पर गैस का तापमान बढ़ सकता है और उसका आयतन भी बढ़ता है
विज्ञापन

3 of 5
गाड़ी में सीएनजी कब भरवानी चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
  • इसका मतलब यह है कि समान दबाव की स्थिति में ठंडी गैस की तुलना में गर्म गैस का घनत्व कम हो सकता है
  • यही कारण है कि अपेक्षाकृत ठंडे समय में सीएनजी भरवाने पर समान परिस्थितियों में थोड़ी अधिक गैस मिल सकती है

4 of 5
गाड़ी में सीएनजी कब भरवानी चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
क्या रात में सीएनजी भरवाना बेहतर है?
  • सिर्फ रात होने की वजह से सीएनजी की मात्रा हमेशा ज्यादा मिलेगी, ऐसा कहना सही नहीं होगा
  • सीएनजी स्टेशन पर गैस का दबाव, तापमान और डिस्पेंसर की व्यवस्था जैसे कई कारक काम करते हैं
  • अगर दिन में तापमान ज्यादा है और रात या सुबह तापमान कम है, तो ठंडे समय में सीएनजी भरवाने से थोड़ा फायदा हो सकता है
  • हालांकि, आम वाहन चालक के लिए इसका अंतर बहुत बड़ा नहीं होता
  • सीएनजी स्टेशन के अंडरग्राउंड या स्टोरेज सिस्टम का तापमान भी महत्वपूर्ण होता है
  • इसलिए सिर्फ घड़ी देखकर यह तय नहीं किया जा सकता कि रात में हर बार ज्यादा सीएनजी मिलेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गाड़ी में सीएनजी कब भरवानी चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
सुबह सीएनजी भरवाने का क्या फायदा है?
  • गर्मियों में सुबह का तापमान आमतौर पर दिन के मुकाबले कम होता है
  • इस वजह से सुबह सीएनजी भरवाना कुछ परिस्थितियों में बेहतर हो सकता है
  • खासकर तब, जब स्टेशन पर स्टोर्ड गैस का तापमान भी अपेक्षाकृत कम हो
  • पर इसके लिए रोजाना सिर्फ सीएनजी भरवाने के समय को बदलना जरूरी नहीं है, क्योंकि तापमान का अंतर और वास्तविक गैस की मात्रा स्टेशन की परिस्थितियों पर निर्भर करती है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें