How to get cold air from a cooler without ice: गर्मियों में अक्सर लोगों की यही शिकायत रहती है कि कूलर से ठंडी हवा नहीं दे रहा है। असल में कूलर से ठंडी हवा पाने के लिए आपको इसके पीछे के विज्ञान को समझने की जरूरत है। बता दें कि कूलर 'इवेपोरेशन' (वाष्पीकरण) के सिद्धांत पर काम करता है, जहां पानी के वाष्प बनने की प्रक्रिया हवा को ठंडा करती है। साइंस में एक बहुत फेमस लाइन है 'इवेपोरेशन काजेज कूलिंग' (Evaporation Causes Cooling) यानी जब वाष्पीकरण होता है तो वहां अपने आप कूलिंग होती है।
जब आप कूलर को खिड़की या वेंटिलेशन वाली जगह पर रखते हैं, तो वहां ताजी हवा मिलने से वाष्पीकरण की प्रक्रिया तेज हो जाती है और यही वजह है कि कूलिंग बढ़ जाती है। इसके विपरीत, कमरे के अंदर रखा कूलर उमस बढ़ाता है और बाहर रखे कूलर के मुकाबले कम ठंडक देता है। आइए इस लेख में कूलर के ठंडे होने के विज्ञान को समझते हैं।