फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Humidity Tips: बरसात में उमस से बचने के लिए क्या है कूलर चलाने का सही तरीका? यहां समझें

Tue, 16 Jun 2026 05:04 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Beat Monsoon Humidity?: बारिश के मौसम में उमश की वजह से अक्सर लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में कूलर इस्तेमाल करने वालो लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि ऐसे मौसम में कूलर चलाने का सही तरीका क्या है।
विज्ञापन
1 of 5
कूलर से जुड़े टिप्स - फोटो : AI
How To Use Cooler in Rain?: बारिश का मौसम आते ही गर्मी से तो राहत मिल जाती है, लेकिन चिपचिपी उमस (ह्यूमिडिटी) लोगों का जीना मुहाल कर देती है। ऐसे मौसम में जब हम कूलर चलाते हैं, तो कमरा ठंडा होने के बजाय और ज्यादा उमस भरा और घुटन वाला महसूस होता है। बहुत से लोगों को ये बात नहीं पता होता है कि मानसून के दौरान कूलर चलाने का तरीका सामान्य दिनों से बिल्कुल अलग होता है।

अगर आप भी इस चिपचिपी गर्मी से परेशान हैं, तो आइए इस लेख में में समझते हैं कि बरसात के दिनों में कूलर चलाने का सही तरीका क्या है।
विज्ञापन

2 of 5
कूलर - फोटो : Freepik
वाटर पंप को तुरंत कर दें बंद
  • सबसे पहले तो ये समझना जरूरी है कि बारिश के दिनों में हवा में पहले से ही बहुत ज्यादा नमी होती है, जिससे चिपचिपाहट महसूस होती है।
  • ऐसे में कूलर का पानी का पंप बंद रखें और इसे सिर्फ एक साधारण पंखे की तरह इस्तेमाल करें। बिना पानी के जब कूलर चलेगा तो कमरे में उमस कम होगी।
  • अगर आपको ज्यादा ठंडक चाहिए, तो पानी की जगह कूलर की ट्रे में बर्फ के टुकड़े डाल सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कूलर - फोटो : Freepik
क्रॉस वेंटिलेशन का रखें खास ध्यान
  • उमस के मौसम में कूलर को कभी भी पूरी तरह से बंद कमरे में नहीं चालाना चाहिए।
  • हवा निकलने के लिए कूलर के सामने वाली खिड़की या दरवाजे को कम से कम 3-4 इंच जरूर खुला छोड़ दें।
  • देखा जाए तो उमस से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि कूलर को कमरे की खिड़की पर बाहर की तरफ मुंह करके फिक्स कर दें।

4 of 5
कमरे में एग्जॉस्ट फैन का करें इस्तेमाल - फोटो : एआई जनरेटेड
कमरे में एग्जॉस्ट फैन का करें इस्तेमाल
  • कूलर चलाने के साथ ही कमरे में लगे एग्जॉस्ट फैन को भी जरूर चालू रखें।
  • एग्जॉस्ट फैन कमरे के अंदर जमा होने वाली भारी और नमी युक्त हवा को लगातार बाहर फेंकता रहता है।
  • इससे कमरे का तापमान संतुलित रहता है और आपको चिपचिपी गर्मी से राहत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कूलर के घास और पैड्स की करें सफाई - फोटो : Freepik
कूलर के घास और पैड्स की करें सफाई
  • बरसात के दिनों में पुरानी घास या हनीकॉम्ब पैड्स गंदे होने पर कमरे में सीलन जैसी बदबू फैलाने लगते हैं।
  • गंदे पैड्स के कारण कूलर की हवा भारी हो जाती है, इसलिए समय-समय पर इनकी सफाई बेहद जरूरी है।
  • अगर कूलर की घास बहुत ज्यादा सड़ चुकी है, तो उसे तुरंत नई घास से बदल लेना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें