फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alert: ऑनलाइन पेमेंट करने वाले सावधान, आपकी इन गलतियों से खाली हो सकता है बैंक खाता

Thu, 27 Apr 2023 02:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ऑनलाइन पेमेंट करने वालों को कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : istock
Banking Fraud Alert: आज के दौर में टेक्नोलॉजी आपकी और हमारी सोच से भी काफी आगे पहुंच चुकी है। लगभग हर एक काम घर बैठे ही हो जाते हैं और वो भी मोबाइल फोन की मदद से। बैंक में खाता खुलवाना हो, खाना मंगवाना हो, खरीदारी करनी हो या फिर कहीं दूर-दराज बैठे किसी व्यक्ति से बात करनी हो आदि। ऐसी ही नाजाने कितने काम मोबाइल के जरिए हो जाते हैं। पर इन सबके बीच हम ये भी नहीं भूल सकते कि जालसाज भी लोगों को ठगने के नए-नए तरीके लेकर आ रहे हैं, जिनसे वो लोगों की मेहनत की कमाई को उड़ा लेते हैं। ऐसे में अगर आप ऑनलाइन पेमेंट करते हैं, तो आपकी भी जिम्मेदारी बनती है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें। वरना आप भी ठगी के शिकार हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं कि आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ऑनलाइन पेमेंट करने वालों को कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : istock
ऑनलाइन पेमेंट के दौरान इन बातों का रखें ध्यान:-

पहली बात
  • आप जब भी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करें, तो हमेशा ओटीपी का इस्तेमाल करें। कई लोग पासवर्ड का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन पासवर्ड से ज्यादा सुरक्षित ओटीपी को माना जाता है। ये हर बार नया होता है और बिना इसको दर्ज करें पेमेंट नहीं हो सकता।
विज्ञापन

3 of 5
ऑनलाइन पेमेंट करने वालों को कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : iStock
दूसरी बात
  • जब भी आप किसी वेबसाइट या एप से खरीदारी करें, तो अपनी बैंकिंग जानकारी जैसे- डेबिट-क्रेडिट कार्ड नंबर, नेट बैंकिंग आईडी और पासवर्ड आदि सेव न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं।

4 of 5
ऑनलाइन पेमेंट करने वालों को कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : istock
तीसरी बात
  • कई लोगों की आदत होती है कि ऑफिस के, साइबर कैफे के या किसी अन्य के लैपटॉप/कंप्यूटर में अपनी नेट बैंकिंग लॉगिन कर लेते हैं। ऐसा कभी न करें, क्योंकि अगर इस सिस्टम में वायरस हुआ या अगर ये हैक हुआ तो आप अपनी मेहनत की कमाई खो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑनलाइन पेमेंट करने वालों को कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : istock
चौथी बात
  • जालसाज लोगों को ठगने के लिए कई तरह के फर्जी कॉल करते हैं। कोई लॉटरी के नाम पर, तो कोई केवाईसी या अन्य चीजों के नाम पर आदि। ऐसे में आपको इन कॉल्स से बचकर रहना है और भूलकर भी किसी लालच में नहीं पड़ना है। साथ ही कोई भी ओटीपी किसी को भी शेयर न करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें