अक्तूबर महीने को खत्म होने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। कुछ दिनों के बाद नवंबर महीने की शुरुआत हो जाएगी। हर नया महीना नए बदलावों को लेकर आता है। इन बदलावों का सीधा असर आपकी जेब पर पड़ता है। अगर आपको नवंबर महीने से बदलने जा रहे इन नियमों के बारे में पता नहीं है तो आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हर महीने की पहली तारीख को कई सरकारी और गैर कंपनियां अपने नियमों में बदलाव करती हैं। इसके अलावा कई बार बैंकिंग से जुड़े नियमों में भी बदलाव होता है। 1 नवंबर से बैंकिंग से जुड़ा एक महत्वपूर्ण नियम बदल रहा है। देश के एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते आपको बदलने जा रहे इस नियम के बारे में पता होना जरूरी है।