फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nominee Update: आपके बैंक खाते में नॉमिनी दर्ज है या नहीं? घर बैठे मोबाइल से ऐसे करें चेक और अपडेट

Thu, 06 Aug 2026 01:30 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bank Account Nominee Update Guide: बहुत से लोग अपने बैंक अकाउंट में नॉमिनी का नाम नहीं जोड़े होते हैं, कई तो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें याद भी नहीं होता है कि नॉमिनी का नाम जोड़े भी हैं या नहीं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि बैंक अकाउंट में नॉमिनी के जोड़े होने का क्या महत्व है और आप इसे कैसे जोड़ सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बैंक खाता नॉमिनी नियम - फोटो : AI
Check Nominee Status Online Mobile: बैंक खाते में नॉमिनी का नाम होना आज के समय में हर खाताधारक के लिए सबसे जरूरी और महत्वपूर्ण कामों से एक है। किसी भी अनहोनी या दुर्घटना की स्थिति में बैंक खाते में जमा जमापूंजी या पैसों के सही हकदार तक पहुंचने के लिए नॉमिनी का नाम दर्ज होना कानूनन अनिवार्य होता है।

हालांकि, आज भी बहुत से लोगों को यह नहीं पता होता है कि उनके बैंक अकाउंट में नॉमिनी जुड़ा है या नहीं, जिसके कारण परिजनों को बाद में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बता दें कि अब आप बिना बैंक गए घर बैठे अपने मोबाइल से यह पूरी जानकारी आसानी से चेक और अपडेट कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मोबाइल बैंकिंग एप या नेट बैंकिंग के जरिए स्टेटस चेक करना - फोटो : Adobe Stock
मोबाइल बैंकिंग एप या नेट बैंकिंग के जरिए स्टेटस चेक करना
  • अपने बैंक खाते में नॉमिनी का नाम देखने के लिए सबसे पहले अपने बैंक के आधिकारिक मोबाइल एप या इंटरनेट बैंकिंग पोर्टल पर लॉगिन करें। 
  • इसके बाद 'प्रोफाइल' या 'अकाउंट सेटिंग' विकल्प में जाकर 'नॉमिनी डिटेल्स' के सेक्शन को आसानी से चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ऑनलाइन फॉर्म भरकर घर बैठे नॉमिनी का नाम जोड़ना - फोटो : Adobe Stock
ऑनलाइन फॉर्म भरकर घर बैठे नॉमिनी का नाम जोड़ना
  • अगर आपके खाते में कोई नॉमिनी दर्ज नहीं है, तो आप बैंक की वेबसाइट या एप पर दिए गए 'ऐड नॉमिनी' के विकल्प पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद नए नॉमिनी का पूरा नाम, खाताधारक से उसका रिश्ता, जन्मतिथि और पूरा पता सही-सही भरकर ऑनलाइन सबमिट कर सकते हैं।

4 of 5
जरूरी दस्तावेज और डिजिटल वेरिफिकेशन की प्रक्रिया - फोटो : Adobe Stock
जरूरी दस्तावेज और डिजिटल वेरिफिकेशन की प्रक्रिया
  • नॉमिनी का नाम अपडेट करते समय आपको नॉमिनी का आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र अपलोड करना पड़ सकता है। 
  • कई बैंक इस प्रक्रिया को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आने वाले ओटीपी के जरिए डिजिटल वेरीफाई करते हैं, जिससे काम मिनटों में पूरा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बैंक शाखा जाकर ऑफलाइन फॉर्म जमा करने का विकल्प - फोटो : Adobe Stock
बैंक शाखा जाकर ऑफलाइन फॉर्म जमा करने का विकल्प
  • अगर आपको ऑनलाइन प्रक्रिया करने में कोई परेशानी आ रही है, तो आप अपने संबंधित बैंक की शाखा में जा सकते हैं।
  • वहां से 'नॉमिनेशन फॉर्म' लेकर उसमें जरूरी जानकारी भरकर और हस्ताक्षर करके जमा करने के कुछ ही दिनों में बैंक खाते में नॉमिनी का नाम सफलतापूलक अपडेट हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें