फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nov 2022 Bank Holidays: जल्द निपटा लें बैंक से जुड़े काम, नवंबर में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट

Wed, 26 Oct 2022 02:45 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नवंबर में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे - फोटो : istock
Bank Holidays November 2022 List: लोग दिन-रात मेहनत करके कमाई करते हैं, ताकि उनकी आजीविका चल सके और उनके खर्चे पूरे हो सके। इसके अलावा लोग आज की जरूरतों को पूरा करने के साथ अपने भविष्य के लिए भी बचत करते हैं, जिसके लिए लोग बैंक में खाता खुलवाते हैं और अपने खाते में पैसे जमा करते हैं। साथ ही जरूरत पड़ने पर पैसे निकालते भी हैं। सैलरी खाता, बचत खाता या करंट खाता खुलवाने या इनके काम से, लोन के काम से, डिमांड ड्राफ्ट बनवाने, चेक बुक से जुड़े काम आदि के लिए लोगों को बैंक भी जाना पड़ता है। लेकिन सोचिए कि आप बैंक गए और छुट्टी के कारण बैंक बंद हो, तो आपका तो समय खराब होगा ही और साथ ही काम भी अटक जाएगा। इसलिए जरूरी है कि बैंक जाने से पहले बैंकों की छुट्टियां जरूर जान लें। तो चलिए आने वाले महीने नवंबर 2022 की बैंकों की छुट्टी की लिस्ट देखते हैं, जिसे भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई जारी करता है। आप अगली स्लाइड्स में नवंबर में बैंकों की होने वाली छुट्टियों के बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
नवंबर में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे - फोटो : amarujala.com
ये है छुट्टियों की लिस्ट:-

1 और 6 नवंबर
  • बात नवंबर महीने की बैंकों की होने वाली छुट्टियों की करें, तो कन्नड़ राज्योत्सव/कुट के कारण बेंगलूरु और इंफाल में 1 नवंबर को बैंकों की छुट्टी रहेगी। वहीं, 6 तारीख को रविवार की छुट्टी के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
नवंबर में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे - फोटो : अमर उजाला
8 और 11 नवंबर
  • 8 नवंबर को गुरुनानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा, रहास पूर्णिमा और वांगला फेस्टिवल है, जिसकी वजह से पटना, बेंगलूरु, गंगटोक, अगरतला,  गुवाहाटी, तिरुवनंतपुरम, इंफाल, कोचि, शिलांग और पणजी छोड़ अन्य जगहों पर बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा कनकदासा जयंती और वांग्ला फेस्टिवल के कारण 11 नवंबर को शिलांग और बेंगलूरु में बैंक बंद रहेंगे।

4 of 5
नवंबर में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे - फोटो : अमर उजाला
12, 13 और 20 नवंबर
  • वहीं, 12 नवंबर को महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण, 13 नवंबर को रविवार की छुट्टी होने के कारण और 20 नवंबर रविवार का साप्ताहिक अवकाश है। इसलिए इन तीनों दिन भी बैंकों में काम नहीं होगा और यहां छुट्टियां रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवंबर में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे - फोटो : istock
23, 26 और 27 नवंबर
  • 23 नवंबर को सेंग कुत्सनेम की वजह से शिलांग में बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। वहीं, 26 नवंबर को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण भी बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 27 नवंबर को रविवार है और इसलिए इस दिन बैंकों में काम नहीं होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें