Bank Holiday 2023 List: क्या आपका भी कोई बैंक से जुड़ा काम अधूरा है। जैसे- खाता खुलवाना, चेक बुक लेना, लोन लेना आदि। अगर है तो कोशिश करें कि मई महीने के इन बचे हुए दिनों में इन कामों को निपटा लें, क्योंकि हो सकता है कि जून में आने वाली बैंकों की छुट्टियों के कारण आपका कोई काम अटक जाए। इसलिए अगर आपने बैंक से जुड़ा कोई काम जून के लिए रखा भी है, तो इसको बैंक की छुट्टियों के हिसाब से ही प्लान करें। भले ही कई काम ऑनलाइन हो जाते हैं, लेकिन अब भी बैंक से जुड़े कई कामों के लिए लोगों को बैंक ही जाना पड़ता है। तो चलिए ऐसे में जानते हैं कि इस बार जून 2023 में बैंक कितने दिन बंद रहने वाले हैं। आप अगली स्लाइड्स में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं...