Bank Aaj Open Hai Close Hai: आज के इस दौर में लगभग सभी काम ऑनलाइन हो गए हैं जिससे एक क्लिक करते ही आपके कई काम हो जाते हैं। जैसे, अगर आपको किसी को पैसे भेजने हैं तो आप आसानी से मोबाइल से भेज सकते हैं और इसी तरह आपको भी कोई और जब चाहे तब पैसे भेज सकता है। नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग से लोगों को काफी सुविधा हुई है, लेकिन आज भी कई काम ऐसे हैं जिनके लिए लोगों को कभी न कभी अपने बैंक की शाखा में जाना ही पड़ता है।
किसी के खाते में कोई दिक्कत आ जाती है, तो किसी को लोन चाहिए होता है या फिर डीडी बनवाना होता है आदि। ऐसे ही कई काम ऐसे हैं जिनके कारण कई बार बैंक जाना पड़ता है। इसलिए अगर आप आज यानी शनिवार 11 अक्तूबर 2025 को बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले ये चेक कर लें कि क्या आज बैंक बंद हैं या खुले हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...