फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

December Bank Holiday: इस महीने 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें अपने शहर के बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट

Mon, 01 Dec 2025 07:42 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

December Main Bank Kab-Kab Band Rahenge: दिसंबर का महीना आज से शुरू हो चुका है। ऐसे में अगर आप इस महीने बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले ये जान लें कि इस महीने कितने दिन बैंक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
1 of 6
दिसंबर में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे? - फोटो : Amar Ujala
Bank Holiday In December Month 2025: जैसे-जैसे समय आगे बढ़ा है, वैसे-वैसे हम लोग तकनीकी रूप से भी आगे बढ़े हैं। अब आप घर पर बैठे हैं और अपने मोबाइल से पलक झपकते ही कई काम कर लेते हैं। घर बैठे शॉपिंग करनी हो या किसी दूर बैठे शख्स से वीडियो कॉल। आज के समय लगभग हर एक काम बेहद आसान है और ऑनलाइन ही हो जाते हैं।

हालांकि, बात अगर बैंकिंग क्षेत्र की करें तो अब भी कई काम ऐसे हैं जिनके लिए हमें बैंक ही जाना पड़ता है। ऐसे में आज से नया महीना शुरू हो चुका है यानी दिसंबर का महीना और आप अगर इस महीने में कभी बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आप पहले यहां जान लें कि आपके शहर में कब-कब बैंक बंद रहने वाले हैं और कब-कब खुलेंगे। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
दिसंबर में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock
कब-कब और कहां-कहां बैंक बंद रहेंगे? देखें लिस्ट:-
  • 1 दिसंबर - इंडिजिनस फेथ डे होनों की वजह से अरुणाचल प्रदेश के बैंकों में काम नहीं होगा
  • 3 दिसंबर - सेंट फ्रांसिस जेवियर के कारण गोवा में बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 12 दिसंबर - पा तोगन नेंगमिंजा संगमा दिवस होने की ववजह से मेघालय में बैंक बंद रहेंगे
  • 18 दिसंबर - गुरु घासीदास जयंती के कारण छत्तीसगढ़ में और यू सोसो थम की पुण्यतिथि की वजह से मेघालय में बैंकों की छुट्टी रहेगी
विज्ञापन

3 of 6
दिसंबर में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock
  • 19 दिसंबर - गोवा मुक्ति दिवस है जिसकी वजह से गोवा में बैंक बंद रहेंगे
  • 24 दिसंबर - इस दिन क्रिसमस ईव है, इसलिए इस दिन मेघालय और मिजोरम के बैंकों में छुट्टी रहेगी
  • 25 दिसंबर - क्रिसमस की वजह से  दिल्ली, मुंबई, गोवा, कोलकाता, यूपी, बिहार, राजस्थान समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे

4 of 6
दिसंबर में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock
  • 26 दिसंबर - मेघालय, मिजोरम और तेलंगाना में क्रिसमस सेलिब्रेशन होगा जिसके कारण इन तीनों जगह के बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसी दिन शहीद उधम सिंह जयंती  के कारण हरियाणा के बैंक भी बंद रहेंगे
विज्ञापन

5 of 6
दिसंबर में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock
  • 27 दिसंबर - गुरु गोबिंद सिंह जयंती है जिसकी वजह से हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 30 दिसंबर - यू कियांग नांगबाह दिवस के कारण मेघालय में और तामु लोसर की वजह से सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे
  • 31 दिसंबर- नए साल के स्वागत की वजह से मिजोरम और मणिपुर में बैंकों की छुट्टी रहेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिसंबर में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock
शनिवार और रविवार की वजह से इन दिनों में रहेंगे बैंक बंद:-
  • 7 दिसंबर - इस दिन रविवार के अवकाश के कारण पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे
  • 13 दिसंबर - महीने के दूसरे शनिवार होने के कारण पूरे देश के बैंक का अवकाश रहेगा
  • 14 दिसंबर - रविवार के कारण पूरे देश के बैंकों का अवकाश रहेगा
  • 21 दिसंबर - इस दिन रविवार की छुट्टी रहेगी जिसके कारण पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे
  • 27 दिसंबर - इस दिन महीने का चौथा शनिवार है जिसके कारण पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे
  • 28 दिसंबर - रविवार का अवकाश रहेगा, इसलिए पूरे देश के बैंकों की छुट्टी रहेगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें