Banking Rules For Customers: बैंक में खाता खुलवाना हो, केवाईसी अपडेट करानी हो या लोन से जुड़ा कोई काम हो, ग्राहकों को अक्सर बैंक जाना पड़ता है। ऐसे में बैंक कर्मचारियों का व्यवहार ग्राहक के अनुभव को काफी हद तक प्रभावित करता है। लेकिन अगर कोई कर्मचारी मदद करने के बजाय बदसलूकी करे, गलत भाषा का इस्तेमाल करे या बेवजह काम करने से मना कर दे आदि, तो ऐसे में ग्राहक को पता होना चाहिए कि उसे क्या करना चाहिए?
दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो ने इस सवाल को फिर चर्चा में ला दिया है। जहां वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति केवाईसी के काम से बैंक पहुंचता है, जहां उसके साथ कथित तौर पर गलत व्यवहार किया जाता है। वीडियो वायरल होने के बाद बैंक ग्राहकों के अधिकारों और शिकायत दर्ज कराने के तरीकों को लेकर चर्चा हो रही है। तो चलिए जानते हैं अगर ऐसा गलत व्यवहार बैंक कर्मचारी आपसे भी करता है, तो आप क्या कर सकते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...