फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: बैंक कर्मचारी बदसलूकी करे तो कहां करें शिकायत? परेशान होने की जगह यहां जानें तरीका

Sat, 17 Oct 2026 05:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bank Employee Misbehavior: बैंक कर्मचारी की बदसलूकी होने पर ग्राहक सबसे पहले ब्रांच मैनेजर के पास लिखित शिकायत दर्ज करा सकता है। बैंक से समाधान नहीं मिलने या 30 दिन में जवाब न आने पर आप आरबीआई के शिकायत पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
बैंक कर्मचारी की कहां करें शिकायत? - फोटो : Amar Ujala AI
Banking Rules For Customers: बैंक में खाता खुलवाना हो, केवाईसी अपडेट करानी हो या लोन से जुड़ा कोई काम हो, ग्राहकों को अक्सर बैंक जाना पड़ता है। ऐसे में बैंक कर्मचारियों का व्यवहार ग्राहक के अनुभव को काफी हद तक प्रभावित करता है। लेकिन अगर कोई कर्मचारी मदद करने के बजाय बदसलूकी करे, गलत भाषा का इस्तेमाल करे या बेवजह काम करने से मना कर दे आदि, तो ऐसे में ग्राहक को पता होना चाहिए कि उसे क्या करना चाहिए?

दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो ने इस सवाल को फिर चर्चा में ला दिया है। जहां वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति केवाईसी के काम से बैंक पहुंचता है, जहां उसके साथ कथित तौर पर गलत व्यवहार किया जाता है। वीडियो वायरल होने के बाद बैंक ग्राहकों के अधिकारों और शिकायत दर्ज कराने के तरीकों को लेकर चर्चा हो रही है। तो चलिए जानते हैं अगर ऐसा गलत व्यवहार बैंक कर्मचारी आपसे भी करता है, तो आप क्या कर सकते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
बैंक कर्मचारी की कहां करें शिकायत? - फोटो : Adobe Stock
बैंक कर्मचारी के गलत व्यवहार पर क्या करें?
  • बैंक में किसी कर्मचारी का गलत व्यवहार सहन करना जरूरी नहीं है
  • ग्राहक अपनी समस्या को संबंधित अधिकारियों के सामने रख सकता है और उचित कार्रवाई की मांग कर सकता है
  • हालांकि, शिकायत करते समय घटना से जुड़ी सही जानकारी देना जरूरी है
  • अगर कर्मचारी ने अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है या बिना उचित कारण सेवा देने से मना किया है, तो ग्राहक चाहे तो मामले को नजरअंदाज करने के बजाय शिकायत दर्ज करवा सकता है
विज्ञापन

3 of 6
बैंक कर्मचारी की कहां करें शिकायत? - फोटो : Adobe Stock
सबसे पहले कहां करें शिकायत?
  • अगर बैंक का कोई कर्मचारी आपके साथ बदसलूकी करता है, तो सबसे पहले संबंधित शाखा के ब्रांच मैनेजर से संपर्क करें
  • अपनी शिकायत लिखित रूप में देना बेहतर रहता है, ताकि घटना का रिकॉर्ड मौजूद रहे
  • शिकायत में घटना की तारीख, समय, संबंधित कर्मचारी का नाम और पूरे मामले की जानकारी स्पष्ट रूप से लिखें
  • शिकायत जमा करने के बाद उसकी रसीद या शिकायत नंबर जरूर लें

4 of 6
बैंक कर्मचारी की कहां करें शिकायत? - फोटो : Adobe Stock
  • ऐसे में अगर शिकायत करने के बाद शाखा स्तर पर आपकी समस्या का समाधान नहीं होता है, तो आप बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय या मुख्यालय के ग्राहक शिकायत विभाग से संपर्क कर सकते हैं
  • इसके अलावा, बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल एप या ग्राहक सेवा नंबर के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है
विज्ञापन

5 of 6
बैंक कर्मचारी की कहां करें शिकायत? - फोटो : एएनआई (फाइल)
क्या आरबीआई में कर सकते हैं शिकायत?
  • अगर बैंक आपकी शिकायत का समाधान नहीं करता या शिकायत मिलने के 30 दिन के भीतर कोई जवाब नहीं देता
  • ऐसे में आप भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई की इंटीग्रेटेड ओम्बड्समैन योजना के तहत शिकायत करने पर विचार कर सकते हैं
  • ध्यान रहे यहां शिकायत करने से पहले आपको बैंक में शिकायत दर्ज कराना जरूरी है
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बैंक कर्मचारी की कहां करें शिकायत? - फोटो : Adobe Stock
  • ग्राहक आरबीआई के आधिकारिक शिकायत पोर्टल cms.rbi.org.in पर जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं
  • शिकायत में बैंक को पहले की गई शिकायत की पूरी जानकारी और डॉक्यूमेंट्स लगा सकते हैं इससे आपके मामले को मजबूती मिल सकती है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें