फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Rules: क्या 10 साल के बच्चों का भी खुलता है बैंक अकाउंट? जानिए क्या कहता है नियम

Wed, 07 May 2025 05:02 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Banking Rules for Minor Account: क्या 10 साल की उम्र के बच्चे बैंकिंग सेवाओं का लाभ ले सकते हैं? इसको लेकर क्या नियम बनाए गए हैं? इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि 10 साल की उम्र के बच्चों के खाते को खोलने को लेकर आरबीआई के क्या नियम हैं?
विज्ञापन
1 of 5
क्या 10 साल के बच्चों का भी खुलता है बैंक अकाउंट - फोटो : Adobe Stock
Banking Rules for Minor Account: आज की इस बढ़ती महंगाई के दौर में बच्चों को पैसों की अहमियत और बचत के बारे में समझाना जरूरी है। इसके साथ-साथ उनको बैंकिंग से भी परिचित कराना जरूरी है। एक समझ पैदा होने के बाद बच्चे जितनी जल्दी इन सब चीजों को जानेंगे उतना ही उनके लिए अच्छा रहेगा। इसी कड़ी में कई अभिभावकों का अक्सर सवाल रहता है कि क्या 10 साल के बच्चों का बैंक अकाउंट खुलवाया जा सकता है? क्या 10 साल की उम्र के बच्चे बैंकिंग सेवाओं का लाभ ले सकते हैं? इसको लेकर क्या नियम बनाए गए हैं? इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि 10 साल की उम्र के बच्चों के खाते को खोलने को लेकर आरबीआई के क्या नियम हैं?
विज्ञापन

2 of 5
क्या 10 साल के बच्चों का भी खुलता है बैंक अकाउंट - फोटो : Adobe Stock

10 साल की उम्र के बच्चों का खाता खुलवाने को लेकर क्या है नियम?

  • रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नियमों के मुताबिक 10 साल या उससे ज्यादा उम्र के बच्चे बैंक में अपना सेविंग या फिक्स्ड डिपॉजिट खाता खुलवा सकते हैं।
  • हालांकि, इस बैंक अकाउंट को खुलवाने के लिए उन्हें अपने अभिभावकों की मदद लेनी होगी। 
विज्ञापन

3 of 5
क्या 10 साल के बच्चों का भी खुलता है बैंक अकाउंट - फोटो : Adobe Stock
  • कम उम्र के बच्चों का बैंक अकाउंट खुलवाने से उनकी फाइनेंशियल समझ विकसित होने में मदद मिलती है।
  • हालांकि, बच्चा खाता खुलवाने के बाद उसमें कितने पैसे रख सकता है और कितने पैसों का लेनदेन कर सकता है यह निर्णय बैंक द्वारा लिया जाएगा। 

4 of 5
क्या 10 साल के बच्चों का भी खुलता है बैंक अकाउंट - फोटो : Adobe Stock
  • आरबीआई के नियमों में यह भी कहा गया है कि बच्चों को क्या क्या सुविधाएं मिलेंगी यह भी बैंक द्वारा तय किया जाएगा।
  • एटीएम कार्ड, चेक बुक, इंटरनेट बैंकिंग आदि सुविधाएं बच्चों को देनी हैं या नहीं यह बैंक ही तय करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या 10 साल के बच्चों का भी खुलता है बैंक अकाउंट - फोटो : Adobe Stock
  • नियमों के मुताबिक बच्चे की उम्र 18 साल होने के बाद उसे अपना बैंक अकाउंट अपडेट कराना होगा।
  • इसमें उसे अपने जरूरी दस्तावेज और सिग्नेचर को दोबारा से बैंक को देना होगा। आपको बैंक के इस नियम के बारे में पता होना जरूरी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें