फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banana: केले खरीदते समय आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां, सही और स्वादिष्ट केले को खरीदने का सही तरीका क्या है?

Fri, 26 Sep 2025 01:40 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Banana Buying Guide: कई बार लोग जल्दबाजी में या पूरी जानकारी के अभाव में ऐसे केले खरीद लेते हैं, जो कुछ ही घंटों में खराब होने लगते हैं या खाने में उनका स्वाद बिल्कुल फीका होता है।
विज्ञापन
1 of 5
केले खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें - फोटो : Freepik.com
Banana Buying Guide: कई लोग रोजाना केले का सेवन करते हैं। केला स्वाद और सेहत दोनों का खजाना है। यह न सिर्फ तुरंत ऊर्जा देता है, बल्कि इसका सेवन व्रत-उपवास में भी खूब किया जाता है। बाजार में यह आपको हर सीजन में आसानी से मिल जाता है। वहीं क्या कभी आपने इस बारे में सोचा है कि इसे खरीदते वक्त आप भी कहीं कुछ गलतियां तो नहीं कर रहे? कई बार लोग जल्दबाजी में या पूरी जानकारी के अभाव में ऐसे केले खरीद लेते हैं, जो कुछ ही घंटों में खराब होने लगते हैं या खाने में उनका स्वाद बिल्कुल फीका होता है।

इसके अलावा केले खरीदने के बाद जब उसे हम घर लाते हैं तो पता चलता है कि वह पूरी तरह से सड़ा हुआ है। आज हम आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान केला खरीदते समय रखना चाहिए। इसके अलावा हम जानेंगे कि सही और स्वादिष्ट केला खरीदने का बेस्ट तरीका क्या है?
विज्ञापन

2 of 5
केले खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें - फोटो : Freepik.com

रंग पर दें ध्यान 

  • केले को खरीदते समय उसके रंग पर विशेष ध्यान दें।
  • केले का रंग अगर ब्राइट येलो है तो उसके अच्छे और स्वादिष्ट होने की संभावना अधिक है।
  • आपको इस तरह के केले को खरीदना चाहिए।
  • अगर केला पीला और हरे दोनों रंग का है तो उसको खरीदने से बचें। इस तरह के केले कच्चे हो सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
केले खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें - फोटो : Freepik.com
  • वहीं अगर केले का रंग पूरी तरह से हरा है तो वह कच्चा है।
  • इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि केले के छिलके पर काले चक्कतें कम से कम हों।
  • अगर कले पर ज्यादा काले चक्कतें हैं तो वह अंदर से गला हुआ हो सकता है। 

4 of 5
केले खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें - फोटो : Adobe stock

साइज देखें

  • बाजार में आपको केले के कई प्रकार देखने को मिलेंगे।
  • ये केले स्वाद और साइज दोनों तरह से अलग अलग हो सकते हैं।
  • केला खरीदते समय आपको बड़े आकार वाले केले का चयन करना चाहिए।
  • इस तरह के केले पके होते हैं। अगर केले छोटे हैं तो वे अंदर से कच्चे हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केले खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें - फोटो : Adobe stock

जल्दबाजी में कटा फटा केला न लें

  • कई बार लोग जल्दबाजी में कोई भी केला ले लेते हैं।
  • आपको यह गलती नहीं करनी चाहिए।
  • केले के रंग और उसका साइज देखने के बाद यह भी देखें कि वह कहीं से कटा फटा न हो।
  • अगर किसी केले का छिलका कहीं से हट चुका है तो उसको बिल्कुल भी न खरीदें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें