फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card Yojana: क्या है आयुष्मान योजना और क्या मिलते हैं लाभ? जान लेंगे तो रहेंगे फायदे में

Sat, 07 Jan 2023 12:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान योजना के फायदे क्या हैं? - फोटो : istock
Ayushman Yojana: हमारे देश में हर साल ऐसी नई योजनाएं लॉन्च होती हैं, जिनका लाभ शहर ही नहीं बल्कि दूर-दराज गांवों में रहने वाले लोगों तक भी पहंचाया जाता है। जबकि पहले से चली आ रही लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को भी बेहतर बनाने की दिशा में सरकार की तरफ से उचित कदम उठाए जाते हैं। जैसे- आयुष्मान भारत योजना, जिसका अब नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना', हो चुका है। इस योजना का लाभ काफी संख्या में लोग ले रहे हैं, लेकिन अब भी ऐसे लोग हैं जिन्हें इस योजना के बारे में पता ही नहीं है। ऐसे में वो लाभ से वंचित है। तो चलिए बिना देर किए योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान योजना के फायदे क्या हैं? - फोटो : Istock
क्या है योजना और क्या हैं फायदे?
  • इस आयुष्मान योजना के अंतर्गत पात्र लोगों को मुफ्त में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाती हैं। इसमें पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनते हैं, जिनकी मदद से कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। बस आवेदन से पहले अपनी पात्रता जरूर चेक कर लें।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान योजना के फायदे क्या हैं? - फोटो : istock
ये रहा पात्रता चेक करने का तरीका:-

स्टेप 1
  • आप अगर चेक करना चाहते हैं कि क्या आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं, तो इसके लिए पात्रता चेक करनी होती है
  • पात्रता चेक करने के लिए आपको योजना के आधिकारिक पोर्टल https://pmjay.gov.in/ पर जाना होगा

4 of 5
आयुष्मान योजना के फायदे क्या हैं? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर आपको वेबसाइट पर नजर आ रहे हैं 'Am I Eligible' के ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा, जिसे आपको यहां पर दर्ज कर देना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान योजना के फायदे क्या हैं? - फोटो : Istock
स्टेप 3
  • इसके बाद आप देखेंगे कि आपके सामने दो विकल्प है
  • जहां आपको पहले में अपना राज्य चुनना है, तो दूसरे वाले में मोबाइल नंबर और राशन कार्ड नंबर से सर्च करना है
  • इसके बाद आपको पता चल जाएगा कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें