Ayushman Card: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का संचालन करते हैं। इन योजनाओं के जरिए गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाई जाती है, जो आर्थिक रूप में या किसी वस्तु को देकर की जाती है। राशन, बीमा, पेंशन, शिक्षा और आवास जैसी कई योजनाएं लगातार देश में चल रही हैं। ठीक इसी तरह आयुष्मान भारत योजना, जिसका अब नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। ये एक स्वास्थ्य योजना है, जिसमें मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। तो चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में विस्तार से। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...