Ayushman Card Eligibility: हर कोई चाहता है कि वो स्वस्थ रहे और अगर बीमार पड़े तो उसका इलाज समय रहते हो जाए। लेकिन कई मामलों में ये देखने को मिलता है कि लोगों का इलाज पैसों की कमी के कारण नहीं हो पाता है, जिसके कारण कई लोगों की मृत्यु तक हो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि हर किसी को इलाज की सुविधा मिले। इसलिए केंद्र सरकार की तरफ से आयुष्मान भारत योजना चलाई जाती है, जिसका अब नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' कर दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त में इलाज करवा सकता है। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं और इसका प्रोसेस क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...