Ayushman Card Registration Process: देश में चलने वाली कई तरह की योजनाओं के जरिए एक बड़ी वर्ग लाभान्वित हो रहा है। जो लोग गरीबी में अपना जीवन यापन कर रहे हैं, खासतौर पर उनके लिए ये सरकारी योजनाएं काफी काम आती हैं। कई योजनाएं ऐसी हैं जिनमें आर्थिक लाभ दिए जाते हैं जबकि, कई ऐसी योजनाएं हैं जिनमें सब्सिडी या कई अन्य तरह से लाभ दिए जाते हैं।
जैसे, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को ही ले लीजिए। दरअसल, इस योजना के तहत आर्थिक लाभ तो नहीं पर मुफ्त इलाज का लाभ जरूर दिया जाता है। भारत सरकार की इस योजना से मौजूदा समय में करोड़ों लाभार्थी जुड़े हैं जो इस योजना के तहत मिलने वाले लाभ का लाभ ले रहे हैं। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाकर मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। आगे आप इसका तरीका जान सकते हैं...