फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Bharat Yojana: कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? आवेदन से पहले यहां जानें तरीके

Thu, 20 Feb 2025 03:21 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन जाए तो इसके लिए आपको पहले ये चेक करना होता है कि क्या आप इसके लिए पात्र हैं या नहीं। आप यहां पात्रता से लेकर आवेदन के तरीके तक के बारे में जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card: भारत सरकार की जितनी भी योजनाएं हैं उनमें कई योजनाएं ऐसी हैं जिनके अंतर्गत आर्थिक मदद नहीं दी जाती, लेकिन कई अन्य तरह के लाभ दिए जाते हैं। इसमें किसी योजना के अंतर्गत सब्सिडी देने का प्रावधान है तो किसी योजना के अंतर्गत किसी अन्य तरह की मदद दी जाती है। जैसे, आयुष्मान भारत योजना को ही ले लीजिए। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना से जुड़ने वाले लाभार्थियों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है।

इसके लिए पहले पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इस कार्ड से आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं अगर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो आप ये कैसे बनवा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के तरीके के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe stock
आयुष्मान कार्ड का लाभ
  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं तो आप आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं और आपको हर साल 5 लाख रुपये तक का कवर मिलता है। आप इस कार्ड से सरकारी एवं प्राइवेट अस्पताल (जो भी अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है) में मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?

पहला तरीका
  • अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
  • यहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना होता है
  • अधिकारी सबसे पहले आवेदनकर्ता की पात्रता चेक करते हैं
  • साथ ही आपके दस्तावेजों को भी वेरिफाई किया जाता है

4 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • फिर जब जांच में सबकुछ सही पाया जाता है तो आपका आवेदन कर दिया जाता है
  • यहां पर आपकी जानकारी भरी जाती है और आपके दस्तावेजों को अपलोड किया जाता है जिसके बाद आपका आयुष्मान कार्ड कुछ समय में बन जाता है
  • ऐसे में आप थोड़ी देर बाद अपने आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं और मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा तरीका
  • ऑफलाइन आयुष्मान कार्ड बनवाने के अलावा आप ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना है और यहां पर लॉगिन करके आप आवेदन कर सकते हैं और अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें