फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड: अपने शहर के किस अस्पताल में करवा सकते हैं मुफ्त इलाज? ऐसे करें पता

Fri, 28 Nov 2025 07:55 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Card Benefits: अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं तो आप इस कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। पर क्या आप जानते हैं किस अस्पताल में ये मुफ्त इलाज होता है?
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड से कितने रुपये का मुफ्त इलाज हो सकता है? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Free Treatment: सरकारी योजनाओं को सरकार इसलिए चलाती है ताकि, जरूरतमंद और गरीब वर्ग की मदद की जा सके। इसके लिए किसी योजना में आर्थिक मदद दी जाती है, तो किसी योजना के तहत सब्सिडी या अन्य तरह का लाभ देने का प्रावधान है। जैसे, आयुष्मान कार्ड को ही ले लीजिए। केंद्र सरकार द्वारा पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और ये कार्ड ऐसे हैं जिनसे आप मुफ्त इलाज करवा सकते हो।

आपके इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाती है। मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और मुफ्त इलाज का लाभ ले रहे हैं। अगर आपका आयुष्मान कार्ड बन चुका है, तो क्या आपको पता है आप किस अस्पताल में इस कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? आपके शहर का कौन सा अस्पताल इस योजना में पंजीकृत हैं? तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे चेक कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड से कितने रुपये का मुफ्त इलाज हो सकता है? - फोटो : Freepik.com
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज
  • आयुष्मान कार्ड केंद्र सरकार द्वारा बनाए जाते हैं। ये ऐसा कार्ड है जिसमें आपको 5 लाख रुपये की लिमिट सरकार द्वारा दी जाती है। आप इस 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। सबसे खास बात कि आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है और आपको पैसे नहीं देने होते।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड से कितने रुपये का मुफ्त इलाज हो सकता है? - फोटो : Adobe Stock
किस अस्पताल में करवा सकते हैं मुफ्त इलाज?
  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं तो आप इस आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इस कार्ड में कई तरह की बीमारियां कवर हैं जिनका मुफ्त में इलाज करवाया जा सकता है। इस योजना में कई प्राइवेट और सरकारी अस्पताल पंजीकृत हैं। देश भर के कई अस्पताल इस सूची में हैं जिनमें आप अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड से कितने रुपये का मुफ्त इलाज हो सकता है? - फोटो : Adobe Stock
आपके शहर का कौन सा अस्पताल पंजीकृत है?

स्टेप 1
  • अगर आपको ये चेक करना है कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है, जहां आप अपना मुफ्त इलाज आयुष्मान कार्ड से करवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना है
  • यहां पर आपको कई सारे ऑप्शन दिखेंगे, लेकिन आपको 'Find Hospital' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड से कितने रुपये का मुफ्त इलाज हो सकता है? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां पर एक फॉर्म खुलेगा
  • यहां पर आपको अपना राज्य, जिला आदि चीजें भरनी हैं
  • जो-जो चीजें यहां मांगी गई हैं, उन्हें भरें
  • इसके बाद आपको पता चल जाएगा कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है
  • फिर आप उस अस्पताल में जाकर आयुष्मान कार्ड से अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें