फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड चोरी होने पर क्या नहीं होगा मुफ्त इलाज? नियम जान लें, वरना अस्पताल करेगा परेशान

Fri, 28 Nov 2025 07:41 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Card Se Treatment Kaise Karwayein: आयुष्मान कार्ड से आप अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं और आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Free Treatment: क्या आप जानते हैं मौजूदा समय में सरकार द्वारा कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं? इन योजनाओं से करोड़ों लोग जुड़े हैं जो जरूरतमंद हैं और गरीब वर्ग से आते हैं। सरकार अलग-अलग वर्गों के लिए कई तरह की अलग-अलग योजनाएं भी चलाती है। जैसे, केंद्र सरकार देश के पात्र लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ भी देती है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं।

इस आयुष्मान कार्ड से आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है। जरूरत के समय लोगों के लिए आयुष्मान कार्ड काफी मददगार नजर आ रहा है। बस आपको अस्पताल में आयुष्मान कार्ड दिखाना होता है और फिर आपको मुफ्त इलाज का लाभ मिल जाता है, लेकिन क्या अगर किसी का आयुष्मान कार्ड चोरी हो जाए तो भी क्या वो मुफ्त इलाज करवा सकता है? चलिए जानने की कोशिश करते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इससे जुड़ा नियम जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
कैसे करवा सकते हैं मुफ्त इलाज?

स्टेप 1
  • अगर आपका आयुष्मान कार्ड चोरी हो गया है या फिर गुम हो गया है तो भी आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले उस अस्पताल में जाना है, जो इस योजना में पंजीकृत है
  • आप योजना के इस आधिकारिक लिंक https://hospitals.pmjay.gov.in/Search/ पर जाकर ये चेक कर सकते हैं कि आपके घर के पास कौन सा अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • अब अगर आपको अस्पताल का पता चल गया है तो आपको उस अस्पताल में जाना है
  • यहां अस्पताल में आपको आयुष्मान मित्र हेल्प डेस्क पर जाना है
  • यहां पर आपको आयुष्मान मित्र यानी संबंधित अधिकारी मिलेंगे जो आपके इलाज का प्रोसेस पूरा करवाते हैं

4 of 5
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
  • इसके बाद आयुष्मान मित्र आपसे आपका आयुष्मान कार्ड मांगते हैं
  • पर आप यहां पर अपना वो मोबाइल नंबर बता सकते हैं जो आपके आयुष्मान कार्ड से लिंक है
  • आयुष्मान मित्र आपके मोबाइल नंबर से आपकी जानकारी को वेरिफाई करता है और सबकुछ सही पाए जाने पर आपको मुफ्त इलाज का लाभ दिलवाता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
मिलता है मुफ्त इलाज
  • अगर आपका आयुष्मान कार्ड बन चुका है तो जान लें कि आपको इस कार्ड में सालाना 5 लाख रुपये की लिमिट मिलती है यानी आप अपने आयुष्मान कार्ड से 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है। आप उन प्राइवेट और सरकारी अस्पताल में मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं, जो इस योजना में पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें