फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: अगर खत्म हो जाए आयुष्मान कार्ड की लिमिट तो क्या नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज? जानें नियम

Fri, 06 Feb 2026 03:48 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Card Ki Limit Kya Hai: आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद आपको मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है, लेकिन आपने कभी सोचा है कि अगर आपके आयुष्मान कार्ड की लिमिट खत्म हो जाती है तो फिर आप कैसे आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट क्या होती है? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Yearly Limit: देश में चलने वाली कई तरह की योजनाएं ऐसी हैं जिनके जरिए किसी तरह की आर्थिक मदद तो नहीं दी जाती, लेकिन अन्य तरह की मदद देने का प्रावधान है। जैसे, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को ले लीजिए। इस योजना के जरिए लाभार्थियों को सीधे तौर पर आर्थिक मदद नहीं की जाती।

पर इस योजना के तहत योजना से जुड़ने वाले लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है जिसका पूरा खर्च सरकार उठाती है। जी हां, इसके लिए योजना से जुड़े वाले लोगों के पहले आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं जिनसे आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। पर क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आपके आयुष्मान कार्ड की लिमिट खत्म हो जाती है, तो फिर आप कैसे मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस बारे में कि नियम क्या कहता है। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट क्या होती है? - फोटो : Adobe Stock
आयुष्मान कार्ड से कितने रुपये का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं?
  • आयुष्मान कार्ड मुफ्त में बनता है और इससे मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है
  • आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है
  • ऐसे में सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज आप आयुष्मान कार्ड से करवा सकते हैं
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट क्या होती है? - फोटो : Adobe Stock
साल में कितनी बार मिलती है लिमिट?
  • आयुष्मान कार्ड के जरिए आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है
  • साल भर में 5 लाख रुपये की लिमिट एक ही बार मिलती है और ये हर साल रिन्यू होती है

4 of 5
आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट क्या होती है? - फोटो : Amar Ujala
खत्म हो जाए लिमिट तो क्या होगा?
  • आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है
  • ऐसे में आप एक साल के अंदर चाहे जितनी बार चाहे उतनी बार मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। बशर्ते आपके कार्ड की लिमिट खत्म न हो
  • अगर आपकी लिमिट साल खत्म होने से पहले खत्म हो जाती है, तो आपको अगली 5 लाख रुपये की लिमिट आने का इंतजार करना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट क्या होती है?Q - फोटो : Adobe Stock
किन अस्पतालों में करवा सकते हैं मुफ्त इलाज?
  • आयुष्मान कार्ड से आप पंजीकृत अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • इस योजना में कई प्राइवेट और सरकारी अस्पताल रजिस्टर्ड हैं
  • आप योजना के इस आधिकारिक लिंक https://hospitals.pmjay.gov.in/Search/ पर जाकर अपने शहर के पंजीकृत अस्पताल का पता कर सकते हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें