फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: सिर्फ सरकारी अस्पताल में करवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज प्राइवेट में नहीं? जानें

Thu, 30 Oct 2025 04:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Hospital Treatment: अगर आपको अपना मुफ्त इलाज करवाना है तो आप अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। पात्र लोग ये कार्ड बनवाकर मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं जिसका खर्च सरकार उठाती है।
विज्ञापन
1 of 5
किस अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Yojana Hospital List In Hindi: क्या आप किसी सरकारी योजना से जुड़े हैं? क्या आप किसी योजना के लिए पात्र हैं और अगर किसी योजना से जुड़े हैं तो आपको क्या लाभ मिलते हैं? दरअसल, सरकार कई तरह की अलग-अलग योजनाएं चलाती है जिनके जरिए पात्र लोगों को योजना के तहत अलग-अलग तरह के लाभ दिए जाते हैं। उदाहरण के लिए अगर आपको मुफ्त इलाज का लाभ चाहिए, तो आप अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

दरअसल, जो लोग इस योजना के लिए पात्र होते हैं, वे आयुष्मान कार्ड बनवाकर अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। बशर्ते आप इस योजना के लिए पात्र हैं। पर क्या आप जानते हैं कि आप आयुष्मान कार्ड से किन अस्पतालों में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? क्या आपको मु्फ्त इलाज का लाभ सिर्फ सरकारी अस्पतालों में मिलता है? क्या आयुष्मान कार्ड से प्राइवेट अस्पतालों में मुफ्त इलाज नहीं करवाया जा सकता? तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आगे आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किस अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
आयुष्मान कार्ड बनता कैसे है?
  • आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। अगर आपको ये आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो इसके लिए आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जा सकते हैं
  • यहां पर पहले आपकी पात्रता चेक होती है और पात्र होने पर संबंधित दस्तावेज लिए जाते हैं
  • फिर आपका आवेदन का प्रोसेस किया जाता है और कुछ समय में आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है
  • इसके बाद इस आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड कर आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं
विज्ञापन

3 of 5
किस अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • आप अगर सीएससी सेंटर से आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाना चाहते तो आप ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना होता है और यहां से आप आवेदन कर सकते हैं
  • आप चाहें तो योजना की आधिकारिक आयुष्मान एप के जरिए भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं

4 of 5
किस अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
क्या सिर्फ सरकारी अस्पताल में मिलता है मुफ्त इलाज का लाभ?
  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं तो आप अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है यानी आप इस आयुष्मान कार्ड से सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। जान लें कि इस योजना में कई प्राइवेट और सरकारी दोनों अस्पताल शामिल हैं। इसलिए आपके शहर का जो अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है, वहां आप आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किस अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे देखें अपने शहर का पंजीकृत अस्पताल
  • आपको जानना है कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल इस योजना में पंजीकृत हैं, तो पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://hem.nha.gov.in/search पर जाना है
  • फिर यहां पर आप अपने एरिए का पिन कोड, जिला आदि भरकर पंजीकृत अस्पताल के बारे में जान सकते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें