फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card Apply: कैसे बनेगा आयुष्मान कार्ड? यहां जानें ऑफलाइन ही नहीं, ऑनलाइन तरीका भी

Fri, 13 Feb 2026 02:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Card Kaise Banega: अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आप इस कार्ड के जरिए मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। यहां आप आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनता है? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Registration Process: आज के इस दौर में अगर आप प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करवाने जाते हैं, तो उस पर कितना खर्च होगा ये शायद ही किसी को बताने की जरूरत हो? हर कोई जानता है कि प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टरों की फीस से लेकर दवाइयों, टेस्ट और रूम के खर्च आदि कितने होते हैं। वहीं, अगर सरकारी अस्पतालों में जाएं तो लंबी-लंबी लाइनों में लगने से लेकर बाकी चीजों की दिक्कतें भी देखने को मिलती हैं।

ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए केंद्र सरकार आयुष्मान कार्ड लेकर आई जिसका लाभ मौजूदा समय में करोड़ों लोग उठा रहे हैं। इस आयुष्मान कार्ड से आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। पर क्या आप जानते हैं आप ये आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है। अगली स्लाइड्स में रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के बारे में आप जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनता है? - फोटो : Adobe Stock
आयुष्मान कार्ड बनवाने के कितने तरीके हैं?

पहला तरीका
  • आयुष्मान कार्ड के लिए आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
  • इसके लिए आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in के जरिए अप्लाई कर सकते हैं
  • योजना की आधिकारिक आयुष्मान एप के जरिए भी आप आवदेन कर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनता है? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा तरीका
  • आपको पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना है
  • यहां पर पहले आपकी पात्रता चेक होती है
  • फिर आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है
  • इसके बाद सबकुछ ठीक रहने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है
  • फिर कुछ समय में आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है

4 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनता है? - फोटो : Adobe stock photos
क्या फायदा मिलता है आपको?
  • आयुष्मान कार्ड से आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • आयुष्मान कार्ड की सालना लिमिट 5 लाख रुपये होती है
  • आप साल भर के भीतर 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • हर वित्तीय वर्ष में आयुष्मान कार्ड में 5 लाख रुपये की लिमिट डाली जाती है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनता है? - फोटो : Adobe Stock
किन अस्पतालों में करवा सकते हैं मुफ्त इलाज?
  • आयुष्मान कार्ड से देश के सिर्फ उन अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, जो इस योजन में पंजीकृत हैं
  • इस योजना में देश के कई प्राइवेट और सरकारी अस्पताल रजिस्टर्ड हैं
  • आप योजना के इस आधिकारिक लिंक https://hem.nha.gov.in/search पर जाकर ये चेक कर सकते हैं आपके शहर के कौन से अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें